cy520520 Publish time 1 hour(s) ago

कानूनी हार से बौखलाए ट्रंप, ग्लोबल टैरिफ को 10 से बढ़ाकर किया 15%; SC में मिली थी पटखनी

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/21/article/image/Trump-Tariff-(13)-1771694015746_m.webp

कानूनी हार से बौखलाए ट्रंप, ग्लोबल टैरिफ को 10 से बढ़ाकर किया 15%; SC में मिली थी पटखनी



नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने शनिवार को एलान किया वह ग्लोबल टैरिफ को 10 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर (Trump hikes global tariff) रहे हैं। दरअसल, एक दिन पहले ही उन्हें अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा था। कानूनी लड़ाई में सुप्रीम कोर्ट ने उनके द्वारा लगाए गए ग्लोबल टैरिफ को रद्द कर दिया था। इसका असर ट्रंप पर देखा गया था।

ग्लोबल टैरिफ में कई गई यह बढ़ोतरी US सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले के खिलाफ की गई, जिसमें उनकी इमरजेंसी टैरिफ पावर पर रोक लगाई गई थी। इससे यह इशारा मिलता है कि ट्रंप ग्लोबल ट्रेड नियमों को बदलने की अपनी जोरदार कोशिश में पीछे हटने वाले नहीं हैं।

ट्रंप ने कहा कि U.S. के खिलाफ ज्यादातर देशों की दशकों से चली आ रही गलत ट्रेडिंग प्रैक्टिस की वजह से टैरिफ रेट में जो बढ़ोतरी हुई है, जिस पर ध्यान नहीं दिया गया, उसके कारण भविष्य में और अधिक टैरिफ लगाए जाएंगे।

अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में, ट्रंप ने कहा कि बढ़ा हुआ टैरिफ तुरंत लागू होगा। उन्होंने इस फैसले को दूसरे देशों के गलत ट्रेड तरीकों के जवाब के तौर पर बताया और इस कदम को कानूनी तौर पर सही बताया।
सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ट्रंप ने ठहराया गलत

ट्रंप ने अपनी पोस्ट में लिखा- ““कल अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने टैरिफ पर एक बहुत ही बेवकूफी भरा, खराब लिखा हुआ और अमेरिका के खिलाफ फैसला दिया है। कई महीनों की सोच-विचार के बाद यह फैसला आया। मैं, अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में, घोषणा करता हूं कि अभी से प्रभावी होकर, मैं दुनिया भर पर लगने वाले 10% टैरिफ को बढ़ाकर पूरी तरह से कानूनी और जांचे हुए 15% स्तर तक कर रहा हूं। यह उन देशों पर है जो दशकों से अमेरिका को लूटते आए हैं, बिना किसी जवाब के (जब तक मैं आया नहीं!)।“

उन्होंने आगे लिखा, “अगले कुछ महीनों में, ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन नए और कानूनी तौर पर मंज़ूर टैरिफ तय करेगा और जारी करेगा।“

यह भी पढ़ें- भारत पर भारी टैरिफ लगाकर भी घाटा कम नहीं कर पाए ट्रंप, IND के साथ US का व्यापार घाटा बढ़कर 58 अरब डॉलर पहुंचा
Pages: [1]
View full version: कानूनी हार से बौखलाए ट्रंप, ग्लोबल टैरिफ को 10 से बढ़ाकर किया 15%; SC में मिली थी पटखनी