deltin33 Publish time Yesterday 22:27

Punjab Weather: फरवरी में मार्च जैसी गर्मी, सुबह धुंध व दोपहर में लगातार चढ़ रहा तापमान; फसलों पर मंडराया खतरा

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/21/article/image/weather-(2)-1771693446777_m.webp

Punjab Weather: फरवरी में मार्च जैसी गर्मी। फोटो जागरण



नवदीप सिंह, संगरूर। फरवरी माह समाप्त होने में केवल आठ दिन बाकी हैं। लगातार बढ़ रहा तापमान चिंता का विषय बन गया है। हालात यह हैं कि सुबह और शाम को हल्की ठंडक बाकी है। शनिवार को भी सुबह घनी धुंध ने दस्तक दी, जो नौ बजे तक छाई रही।

इसके बाद धूप खिलने से धुंध की चादर हट गई व गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए। लोग सुबह मोटे कपड़े व दोपहर को आधे बाजू वाले कपड़े पहनने लगे हैं, शाम को हवाएं चलने की वजह से दोबारा फिर पूरी बाजू वाले कपड़े पहनते हैं।

इस बार मौसम तेजी से बदल रहा है व फरवरी के अंतिम सप्ताह दौरान मार्च जैसी गर्मी का अहसास हो रही है, जिससे साफ है कि अगले महीनों में गर्मी रिकार्ड कायम करेगी। बदल रहे मौसम का पशु, पक्षियों, फसलों से लेकर प्रत्येक छोटे बच्चे व बुजुर्गों पर बराबर असर दिख रहा है।

शनिवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया। गर्मी के बढ़ते ही लोग फलों के जूस का सहारा अभी से लेने लगे हैं, जबकि पहले आधा मार्च गुजरने के बाद ही ऐसा देखने को मिलता था।
तापमान से गेहूं का दाना सूखेगा

उधर बात करें खेतीबाड़ी की तो किसान भी बढ़ते तापमान से परेशान हैं। उनका मानना है कि तापमान बढ़ने से गेहूं का दाना सही तरीके से आकार नहीं लेगा। जिस दूध ने ठोस होकर दाने का आकार लेना था, वह गर्मी के कारण पहले ही सूख जाएगा और अनाज नहीं बन पाएगा। अगर एेसा होता है तो फसल की पैदावार दो वर्ष पहले की तरह कम हो सकती है।
सब्जियों की हल्की सिंचाई जारी

सब्जी उत्पादकों की बात करें तो उनको पौधों पर फूल व फल झड़ने का डर है। भिंडी, कद्दू, तोरई, करेला, प्याज, खीरा इत्यादि को बचाने के लिए वह लगातार स्प्रे कर रहे हैं। सब्जियों के पौधे अधिक कोहरा, बारिश व तापमान नहीं सह सकते। कोहरे से बचाव के लिए लगाया प्लास्टिक का कवर उतार दिया गया है। परन्तु तेज गर्मी से बचाव के लिए सिंचाई अभी तक जारी है।
आगे ऐसा रहेगा मौसम

अगले सात दिन में अधिकतम तापमान तीन डिग्री से चार डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। 27 फरवरी के बाद रात का तापमान बढ़ेगा। तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री अधिक रह सकता है। यह समय से पहले गर्मियों की शुरुआत का संकेत है। 21 से 23 फरवरी तक धूप खिलती रहेगी, इससे भी दोपहर के समय उमस पैदा हो सकती है।
Pages: [1]
View full version: Punjab Weather: फरवरी में मार्च जैसी गर्मी, सुबह धुंध व दोपहर में लगातार चढ़ रहा तापमान; फसलों पर मंडराया खतरा