LHC0088 Publish time 2026-2-21 21:57:07

पटना सांइस कॉलेज में बीच क्लास में चुनाव प्रचार करने घुसे छात्र, मना करने पर टीचर को पीटा

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/21/article/image/PATNA-SCIENCE-COLLEGE-1771692308320_m.webp

पटना सांइस कॉलेज। (सौ.- इंटरनेट)



जागरण संवाददाता, पटना। पटना साइंस कॉलेज में छात्रसंघ के चुनाव प्रचार के दौरान छात्रों ने एक टीचर के साथ क्लास रूम में घुस कर मारपीट की।

शनिवार को पटना साइंस कॉलेज में दो काउंसिल मेंबर के प्रत्याशी व उनके समर्थक एक ही समय में प्रचार करने पहुंचे। इस बीच सेमेस्टर-2 के विद्यार्थियों की क्लास चल रही थी।

दोनों गुट के समर्थक क्लास में रूम में आकर प्रचार करने लगे। कुछ बातों को लेकर दोनों गुट के बीच बहस होते-होते मारपीट होने लगी।

क्लास ले रहे एक टीचर ने प्रत्याशी और उनके समर्थकों को क्लास खत्म होने बाद आने के लिए कहा। हंगामा बढ़ता देख शिक्षक ने एक पक्ष के प्रत्याशियों को क्लास से बाहर निकालने की कोशिश की तो उनके पीछे खड़े कुछ छात्रों ने शिक्षक पर ही हाथ चला दिया और उनके साथ हाथापाई की।

इस घटना पर पटना विश्वविद्यालय शिक्षक संघ ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए दोषी छात्रों पर सख्त कार्रवाई करने की अपील की है।

शिक्षक संघ के संयुक्त सचिव शेखर ने कहा है कि पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में कोई भी शिक्षक शामिल नहीं होंगा। विश्वविद्यालय के प्रोक्टर प्रो. मनोज कुमार ने कहा कि घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज प्राप्त हुआ है।

इस मामले की शिकायत स्थानीय थाने में भी कर दी गई है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी प्रो. शंकर कुमार ने कहा कि दोषी छात्रों पर कार्रवाई के लिए कमेटी गठित कर दी गई है।
Pages: [1]
View full version: पटना सांइस कॉलेज में बीच क्लास में चुनाव प्रचार करने घुसे छात्र, मना करने पर टीचर को पीटा