होली पर यात्रियों के लिए खुशखबरी: स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, यहां देखें रूट, समय और टिकट बुकिंग की पूरी डिटेल
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/21/article/image/Holi-Special-Trains-1771690517570_m.webpजागरण संवाददाता, कानपुर। रेलवे ने होली को लेकर चार जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेनें गोविंदपुरी व कानपुर सेंट्रल से होकर शेखपुरा (बिहार), आनंद विहार के बीच परिचालित होंगी। ट्रेन संख्या 02397 शेखपुरा -आनंद विहार टर्मिनल होली स्पेशल शेखपुरा (बिहार ) से आठ से 15 मार्च तक हर रविवार सुबह 11:30 बजे रवाना होगी,रात 12:20 बजे गोविंदपुरी , अगले दिन सुबह 11:40 बजे आनंद बिहार टर्मिनल पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 02398 आनंद विहार टर्मिनल से नौ से से 16 मार्च तक हर सोमवार दोपहर 1:30 बजे रवाना होगी। रात 11:20 बजे गोविंदपुरी आकर पांच मिनट बाद रवाना होगी, दूसरे दीन दोपहर 02:45 बजे शेखपुरा पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 03697 शेखपुरा से छह से 14 मार्च तक हर सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार, शनिवार को चलेगी। ट्रेन संख्या 03698 आनंद विहार टर्मिनल से सात से 15 मार्च तक हर मंगलवार, बुधवार, शनिवार, रविवार को चलेगी। यह ट्रेन भी पहली ट्रेन की समय सारिणी के अनुसार चलेगी।
होली स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए गए
रेलवे ने होली स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 09451/09452 छह से 30 मार्च तक साप्ताहिक चलेगी। ट्रेन संख्या 05559/ 05560 रक्सौल-उधना साप्ताहिक 28 फरवरी व एक मार्च को अतिरिक्त फेरा लेगी। ट्रेन संख्या 02397 /02398 शेखपुरा-आनंदविहार आठ से 16 मार्च तक अतिरिक्त चलेगी। ट्रेन संख्या 03697/ 03698 स्पेशल सप्ताह में चार दिन छह से 15 मार्च अतिरिक्त फेरे लेगी। ट्रेन संख्या 04051/ 04052 हावड़ा-नई दिल्ली 25 फरवरी से पांच मार्च तक प्रतिदिन चलेगी।
इन ट्रेनों की अवधि बढ़ाई गई
साप्ताहिक चलने वाली 09066 छपरा-सूरत पहले 25 फरवरी तक, 09465 अहमदाबाद-दरभंगा 27 फरवरी तक, 09466 दरभंगा-अहमदाबाद दो मार्च तक, 09447 अहमदाबाद-पटना 25 फरवरी तक, 09448 पटना-अहमदाबाद 27 फरवरी तक परिचालन होना था। इन ट्रेनों को अब मार्च तक चलाया जाएगा। साप्ताहिक 05559 रक्सौल-उधना सात मार्च तक, 05560 उधना-रक्सौल सात मार्च तक, मंगलवार, शनिवार चलने वाली 03309 धनबाद-दिल्ली सात से 10 मार्च तक, बुधवार, रविवार चलने वाली 03310 दिल्ली-धनबाद आठ से 11 मार्च तक चलेगी।
यह भी पढ़ें- Kanpur में सामूहिक दुष्कर्म, बर्रा में गेस्ट हाउस के बाहर से पिकअप से किशोरी का अपहरण कर दो युवकों ने की हैवानियत
यह भी पढ़ें- \“किसके सहारे जिऊंगी…किससे दुख दर्द कहूंगी\“ कानपुर में मां-पिता, बहन और भांजे के शव देख बेटी की चीख से फटा लोगों का कलेजा
यह भी पढ़ें- दूल्हे की कुर्सी की जिद, दूल्हन ने की शादी रद्द...फिर बराती-जनाती में चले लात-घूंसे
Pages:
[1]