ट्रक की टक्कर से 9 साल की बच्ची की मौत, सड़क हादसे में माता-पिता घायल
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/21/article/image/Road-accident-1771689833421_m.webpसंवादसूत्र, अमावां (रायबरेली)। देवानंदपुर में रायबरेली-अयोध्या राजमार्ग पर शनिवार की शाम बाइक सवार को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में नौ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता घायल हो गए।
श्रीराम यादव अपनी पत्नी नीलम और बेटी आर्या के साथ शहर से घर नगर पालिका कालोनी जा रहे थे। तभी देवानंदपुर के पास पीछे से आए ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह भी पढ़ें- पिता की कैंसर से मौत, फीस जना नहीं कर पाई बेटी; स्कूल ने परीक्षा में बैठने से रोका
घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने आर्या को मृत घोषित कर दिया। श्रीराम यादव और उनकी पत्नी को मामूली चोटें आई हैं। मिल एरिया थानाध्यक्ष का कहना है कि सीसी कैमरे के जरिए ट्रक की तलाश की जा रही है, तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
Pages:
[1]