deltin33 Publish time 1 hour(s) ago

चंडीगढ़ में दो दिन पानी की सप्लाई रहेगी प्रभावित, 23 और 24 फरवरी को रहेगी दिक्कत, जानें क्या रहेगा शेड्यूल

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/21/article/image/water9-1771685231861_m.webp

23 और 24 फरवरी को पानी सप्लाई लो प्रेशर के चलते लोगों को झेलनी पड़ेगी परेशानी।



जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। शहर में दो दिन पानी की सप्ताई प्रभावित रहेगी। 23 और 24 फरवरी को पानी सप्लाई का प्रेशर लो रहेगा। मेंटेनेंस वर्क के चलते इस असुविधा का सामना करना पड़ेगा। ममूपुर और छोटी मडौली क्षेत्र में पाइपलाइन बदलने का कार्य किया जाना है।

इस अवधि के दौरान कजौली से सेक्टर-39 स्थित वाटर वर्क्स तक कच्चे पानी की पंपिंग नहीं की जाएगी। इसी वजह से पानी की आपूर्ति का समय और दबाव नियंत्रित रहेगा। नगर निगम प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि सहयोग करें। आश्वस्त किया है कि कार्य पूरा होते ही जल आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
पानी आपूर्ति का समय इस प्रकार रहेगा

23 फरवरी
सुबह: 3:30 से 9 बजे तक — पूर्ण दबाव पर आपूर्ति
शाम: 6 से 8:30 बजे तक — कम दबाव पर आपूर्ति

24 फरवरी
सुबह: 3:30 से 9 बजे तक — पूर्ण दबाव पर आपूर्ति
शाम: 6:00 से 8:30 बजे तक — कम दबाव पर आपूर्ति
Pages: [1]
View full version: चंडीगढ़ में दो दिन पानी की सप्लाई रहेगी प्रभावित, 23 और 24 फरवरी को रहेगी दिक्कत, जानें क्या रहेगा शेड्यूल