LHC0088 Publish time 1 hour(s) ago

बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव सक्रिय, बारिश का पूर्वानुमान; तापमान में हो सकती है बढ़ोतरी

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/21/article/image/WB-(42)-1771685239396_m.webp

बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव सक्रिय बारिश का पूर्वानुमान तापमान में हो सकती है बढ़ोतरी (फाइल फोटो)



राज्य ब्यूरो, कोलकाता। वसंत ऋतु के साथ ही बंगाल के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे हिंद महासागर क्षेत्र में एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित हो रहा है, जो अगले 24 घंटों में और अधिक शक्तिशाली होकर उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ेगा।

इस मौसमी तंत्र के प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले दो दिनों में दक्षिण बंगाल के जिलों में रात के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
कहां-कहां बारिश के आसार

विशेष रूप से सोमवार और मंगलवार को दक्षिण 24 परगना, पूर्व व पश्चिम मेदिनीपुर और झाड़ग्राम में छिटपुट बारिश के आसार हैं। उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी और कलिम्पोंग जिलों में भी हल्की वर्षा हो सकती है, हालांकि पहाड़ी क्षेत्रों में अभी भी ठंड का अहसास बना रहेगा।

कोलकाता की बात करें तो यहां दिन का पारा पहले ही 31 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है, जिससे दोपहर में गर्मी महसूस की जा रही है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य के करीब है।
मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग की चेतावनी है कि हालांकि फिलहाल उत्तर बंगाल में सर्दी का असर बरकरार रहेगा, लेकिन दक्षिण बंगाल के मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ने से ठंड पूरी तरह विदा हो जाएगी। इस निम्न दबाव के कारण समुद्र में हलचल बढ़ेगी, जिस पर मौसम विज्ञानी लगातार नजर बनाए हुए हैं।

वैलेंटाइन वीक में ब्लिंकिट बना \“हथियार\“, कैसे दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा बड़ा गिरोह?
Pages: [1]
View full version: बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव सक्रिय, बारिश का पूर्वानुमान; तापमान में हो सकती है बढ़ोतरी