deltin33 Publish time 1 hour(s) ago

PM के स्वागत को मेरठ तैयार, रैली का हुआ सफल रिहर्सल; SPG के DG ने टीम के साथ किया निरीक्षण

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/21/article/image/Pm-manch-R-1771683278782_m.webp

मेरठ में प्रधानमंत्री का रैली स्थल।



जागरण संवाददाता, मेरठ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। मोहिउद्दीनपुर में मंच भी तैयार हो गया है। शनिवार को तय समय के अनुसार रिहर्सल किया गया। रिहर्सल में दर्शाया कि प्रधानमंत्री सवा 12 बजे शताब्दीनगर स्टेशन के पास बने हेलीपैड पर पहुंचे। वहां से फ्लीट उन्हें साथ लेकर शताब्दीनगर स्टेशन पर ऊपर पहुंची।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/21/template/image/m6-1771684172938.jpg

प्रधानमंत्री के तौर पर दर्शाए गए व्यक्ति ट्रेन के द्वारा मेरठ साउथ स्टेशन पर पहुंचे। फ्लीट भी दिल्ली रोड होते हुए मेरठ साउथ स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंच गई। ट्रेन से उतरने के बाद वह फ्लीट में सवार हुए। वहां से दिल्ली हाईवे होते हुए मोहिउद्दीनपुर में रैली स्थल स्थित मंच पर पहुंचे।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/21/template/image/A-1771683873674.jpg

मंच से भी संचालन का रिहर्सल हो रहा था। वहां पर प्रधानमंत्री बने व्यक्ति को नमो भारत ट्रेन का माडल प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। एडीजी भानु भास्कर ने सभी पुलिसकर्मियों को सभा स्थल पर कार्यक्रम के बारे में ब्रीफिंग की।

रैली स्थल पर ब्रीफिंग में एडीजी भानु भास्कर, मंडलायुक्त भानु चंद्र गोस्वामी, डीआइजी कलानिधि नैथानी, डीएम डा. वीके सिंह और एसएसपी अविनाश पांडेय के अलावा मंच पर अन्य जनपदों से आए आइपीएस अफसर मौजूद रहे। सामने सभी एएसपी, सीओ और इंस्पेक्टर, दारोगा और सिपाही बैठे हुए थे।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/21/template/image/r-1771683898564.JPG

एडीजी ने बताया कि रविवार को सुबह आठ बजे ड्यूटी खड़ी हो जाएगी। सभी लोग अपने ड्यूटी प्वाइंट पर मौजूद रहे। ड्यूटी प्वाइंट पर नहीं मिलने वालों की गैरहाजिरी दर्ज कराई जाएगी। साथ ही यह भी स्पष्ट कर दिया कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दिया जाए।

सभी लोग मुस्तैदी से ड्यूटी करें। सादी वर्दी में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों से इनपुट जुटाने की बात कही गई है। मंच के समीप पहली लेयर में एसपीजी रहेगी। एडीजी ने स्पष्ट कर दिया कि सभी पुलिसकर्मी अपना ड्यूटी कार्ड गले में डालकर रखे। ताकि उनकी पहचान करने में कोई परेशानी न हो।

यह भी पढ़ें- CM योगी आदित्यनाथ ने मेरठ में किया PM के कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण; अधिकारियों से बोले- बस यह रहे ध्यान...

एसपीजी के डीजी आलोक शर्मा ने भी टीम के साथ दोनों स्टेशन और रैली स्थल का निरीक्षण किया। मंच के दोनों तरफ बनाए गए आरामगृह भी एसपीजी की निगरानी में रहेंगे। यहां पर भी कोई बाहरी व्यक्ति नहीं हो सकेंगा। साथ ही दोनों हेलीपैड पर भी एसपीजी निगरानी करेगी। हेलीपैड पर उतरने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एसपीजी के घेरे में रहेंगे। उनके घेरे के अंदर ही रैपिड स्टेशन पर पहुंचेंगे। वहां से रैली स्थल पर जाएंगे।

यह भी पढ़ें- Namo Bharat Train: एयरपोर्ट हो या लालकिला सभी को मेरठ के पास ले आएगी नमो भारत

बाहर आए अफसरों को होटल में रुकवाया गया

हाईवे स्थित सभी होटलों में पुलिस और प्रशासनिक अफसरों को रुकवाया गया है। एसपीजी की टीम ने भी जनपद में डेरा डाल दिया है। सभी अफसर रविवार को सुबह आठ बजे ड्यूटी पर खड़े हो जाएंगे। सभी अपने अपने प्वाइंट पर मौजूद रहेंगे। एसपीजी ने ड्यूटी के सभी प्वाइंट भी समझा दिए है।

यह भी पढ़ें- Namo Bharat Train के संचालन के कारण मेरठ में तीन गुणी कीमत पर बिका 35 वर्ग मीटर का प्लाट
Pages: [1]
View full version: PM के स्वागत को मेरठ तैयार, रैली का हुआ सफल रिहर्सल; SPG के DG ने टीम के साथ किया निरीक्षण