deltin33 Publish time 1 hour(s) ago

23 साल बाद बिहार आए UK के AI मंत्री कनिष्क नारायण, बोले- AI क्षेत्र में इंग्लैंड से समझौता संभव

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/21/article/image/Kanishk-Narayan-NEWS-1771682802199_m.webp

इंग्लैंड के एआई मंत्री कनिष्क नारायण ने संजय झा से की मुलाकात। (जागरण)



राज्य ब्यूरो, पटना। इंग्लैंड के एआई और ऑनलाइन सुरक्षा मंत्री कनिष्क नारायण ने शनिवार को कहा कि भविष्य बिहार और यहां के युवाओं का है।

लगभग 23 साल के बाद वह बिहार आए हैं। बिहार में हुए सकारात्मक बदलाव को देखकर अच्छा लग रहा है। बिहार भविष्य की तकनीक का बेहतर तरीके से अनुसरण कर रहा है।

भविष्य बिहार का है, बिहार के युवाओं का है। अपने बिहार प्रवास के दौरान उन्होंने जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा से मुलाकात के दौरान कही। संजय झा ने पाग पहनाकर पारंपरिक रूप से उनका स्वागत किया।

कनिष्क ने कहा कि बिहार के इंफ्रास्ट्रक्चर में व्यापक बदलाव आया है। अन्य देशों और राज्यों की तुलना में यहां की आबादी में युवाओं की संख्या अधिक है। इन युवाओं के लिए एआई के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं।
बिहार में प्लेटफार्म पूरी तरह तैयार

इस अवसर पर जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने अपने आवास पर इंग्लैंड के एआई और ऑनलाइन सुरक्षा मंत्री कनिष्क नारायण का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एआई के क्षेत्र में नयी उड़ान भरने के लिए बिहार में प्लेटफार्म पूरी तरह तैयार कर दिया है।

कनिष्क नारायण 23 वर्ष बाद अपने घर मुजफ्फरपुर जा रहे हैं। उनके बिहार आगमन के क्रम में एआई के क्षेत्र से जुड़े कई मुद्दों पर बातचीत होगी।

उम्मीद है कि एआई के क्षेत्र में बिहार सरकार का इंग्लैंड के साथ सहयोग हो सकता है। इसे लेकर आगे भी बातचीत की जाएगी।

संजय झा ने कहा कि आकाश असीमित है, अब यह बिहार के लोगों पर निर्भर करेगा कि वे कहां तक उड़ान भरते हैं। कनिष्क नारायण बिहार के बेटे हैं। एआई के क्षेत्र में बिहार के विकास के लिए उनका सहयोग निश्चित रूप से मिलेगा।

बिहार ने ग्लोबल एआई समिट में भाग लिया है। डाटा और सेमीकंडक्टर के मामले में बिहार जो नीति लेकर आया है, वह देश में सबसे बेहतर है। उन्होंने स्वयं स्वीकार किया है कि बिहार युवाओं का राज्य है। मुझे लगता है कि फ्यूचर टेक्नोलॉजी में बिहार की बड़ी भागीदारी होगी।

यह भी पढ़ें- ब्रिटेन में याद आती है मुजफ्फरपुर की लीची व आम, यूके के मंत्री कनिष्क नारायण बोले, बिहार बदला
Pages: [1]
View full version: 23 साल बाद बिहार आए UK के AI मंत्री कनिष्क नारायण, बोले- AI क्षेत्र में इंग्लैंड से समझौता संभव