परीक्षा देने जा रहे हाईस्कूल के छात्र की अलीगढ़ में सड़क दुर्घटना में मृत्यु, साथी हुआ गंभीर घायल
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/21/article/image/Road-Accident-1771683064217_m.webpसांकेतिक तस्वीर।
संवाद सूत्र, जागरण, अलीगढ़। टप्पल थाना क्षेत्र के गांव राघवगढ़ी निवासी 16 वर्षीय दसवीं के छात्र आनंद की सड़क हादसे में मृत्यु हो गई जोकि अपने ताऊ के बेटे के साथ हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहा था।
पुलिस के अनुसार आनंद पुत्र पुष्पेंद्र अपने गांव राघवगढ़ी से अपने ताऊ के बेटे सोहित पुत्र तालेवर के साथ बाइक से शुक्रवार सुबह हाईस्कूल की परीक्षा देने खैर क्षेत्र के एक विद्यालय जा रहा था।
तभी रास्ते में हजियापुर के निकट सामने से आ रही तेज गति अर्टिगा कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों किशोर गंभीर रूप से घायल हो गये दोनों घायलों को मलखान सिंह अस्पताल ले जाया गया।
जहाँ चिकित्सकों ने आनन्द को मृत घोषित कर दिया तथा दूसरे साथी सोहित को गंभीर अवस्था में मथुरा अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक किशोर के शव का पंचायतनामा भर शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया है।
अपराध निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में अभी तक कोई शिकायती पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। शिकायती पत्र मिलते ही विधिक कार्रवाई की जाएगी। मृतक दो भाई बहनों में छोटा था।
Pages:
[1]