LHC0088 Publish time 2026-2-21 18:26:54

अव्यवस्थाओं का शिकार ताज महोत्सव 2026, UP के पर्यटन मंत्री तक पहुंची शिकायत

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/21/article/image/Jaiveer-Singh-1771679697330_m.webp

कुबेरपुर पर पर्यटन मंत्री को ज्ञापन देते शहर की संस्थाओं के प्रतिनिधि।



जागरण संवाददाता, आगरा। पर्यटन संस्थाओं ने शनिवार को कुबेरपुर पर पर्यटन मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह का स्वागत किया। पर्यटन मंत्री से शिकायत की कि महोत्सव में पर्यटन संस्थाओं को पूछा नहीं गया है। उन्हें पास नहीं दिए गए हैं।

कार्यक्रम के ब्रोशर तक उपलब्ध नहीं कराए गए हैं, जिससे कि पर्यटकों को जानकारी दी जा सके। आगरा किला में साउंड एंड लाइट शो नियमित नहीं होने व उसका प्रचार-प्रसार नहीं किए जाने का मुद्दा भी उठाया।

पर्यटन मंत्री ने क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी को प्रचार सामग्री तैयार कराने के निर्देश दिए हैं। वह 27 फरवरी को ताज महोत्सव के समापन समारोह में आएंगे और पर्यटन कारोबारियों के साथ बैठक करेंगे।

इनर रिंग रोड की अधूरी सर्विस रोड को पूरा कराने की मांग भी प्रभारी मंत्री से की गई। सुनील अग्रवाल, नेशनल चैंबर के अध्यक्ष संजय गोयल, होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चौहान, संदीप अरोड़ा, मुनेंद्र जादौन आदि मौजूद रहे।
Pages: [1]
View full version: अव्यवस्थाओं का शिकार ताज महोत्सव 2026, UP के पर्यटन मंत्री तक पहुंची शिकायत