दिल्ली में आतंकी हमले का हाई अलर्ट, पंजाब और कश्मीर में मिले 2 IED
देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर आतंकी हमले को लेकर सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से अलर्ट किया गया है। खुफिया सूत्रों की मानें तो लश्कर के आतंकी लाल किले के आसपास धमाके की साजिश रच रहे हैं। वहीं इस अलर्ट के बीच पंजाब और कश्मीर में दो आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद किए गए हैं। इसी बीच सुरक्षा एजेंसियों ने दिल्ली में पाकिस्तान आधारित संगठन Lashkar-e-Taiba (LeT) की ओर से संभावित आतंकी हमले की चेतावनी जारी करते हुए हाई अलर्ट घोषित किया है।हालांकि अधिकारियों ने साफ किया है कि आईईडी मिलने की घटनाओं को सीधे तौर पर आतंकी हमले की चेतावनी से नहीं जोड़ा गया है। फिर भी, इन घटनाओं के लगभग एक ही समय पर सामने आने से सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है। दिल्ली और अन्य संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है और सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा किया गया है।
सामने आई ये बड़ी जानकारी
संबंधित खबरें
राजस्थान SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 2.5 लाख वोटरों के कटे नाम...10 लाख नए वोटर जुड़े अपडेटेड Feb 21, 2026 पर 6:16 PM
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भारत ने तोड़ी चुप्पी, कहा- नए डेवलपमेंट और उसके असर का अध्ययन कर रही है सरकार अपडेटेड Feb 21, 2026 पर 5:55 PM
फाइनल वोटर लिस्ट से कट जाएंगे मतुआ वोटर के नाम? बंगाल चुनाव से पहले बड़ा सस्पेंस! अपडेटेड Feb 21, 2026 पर 5:13 PM
पंजाब में शुक्रवार को अमृतसर के रय्या पुलिस पोस्ट के पास एक संदिग्ध बैग मिला, जिसमें IED होने की पुष्टि हुई। पुलिस के मुताबिक, जैसे ही बैग पर शक हुआ, तुरंत बम निरोधक दस्ता (बम डिस्पोजल स्क्वॉड) को मौके पर बुलाया गया। जांच के बाद टीम ने पुष्टि की कि बैग में IED था। एसएसपी सोहेल कासिम मीर ने बताया, “पुलिस चौकी के पास एक संदिग्ध बैग दिखाई दिया। तुरंत बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। उन्होंने जांच के बाद इसे IED बताया। बाद में तय प्रक्रिया के अनुसार उसे सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय (डिफ्यूज) कर दिया गया।”
मामले की जांच है जारी
घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और मामले की जांच जारी है। बता दें कि, उसी दिन कश्मीर के गंदेरबल जिले के सफापोरा इलाके में भी एक IED बरामद किया गया। सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की बम डिटेक्शन स्क्वॉड (BDS) टीम ने समय रहते उसे खोज लिया और कुछ ही घंटों में सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया। यह पिछले एक हफ्ते में उत्तर कश्मीर में मिला तीसरा IED है। गुरुवार को भी तंगमार्ग रोड पर एक IED मिला था, जबकि एक अन्य बारामूला में बरामद हुआ था। लगातार मिल रहे IED के मामलों को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके में चौकसी और बढ़ा दी है। मामले की जांच जारी है।
Pages:
[1]