मधुमक्खियाें के डंक से तीन छात्राओं को हुआ था एनाफाइलेक्सिस रिएक्शन, सूजन व सांस लेने में परेशानी से अब आराम
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/21/article/image/Prayagraj-SRN-Hospitalized-Girl-Students-After-Bee-Attack-in-Azad-Park-1771676197644_m.webpप्रयागराज एसआरएन अस्पताल में भर्ती आजाद पार्क में मधुमक्खियों के हमले से घायल छात्राएं।जागरण आर्काइव
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क में भ्रमण पर शुक्रवार को आईं कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय बहादुरपुर की 52 छात्राओं पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया था। इसमें गंभीर रूप से घायल तीन छात्राओं को स्वरूपरानी नेहरू (एसआरएन) चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। उन्हें इलाज के बाद शनिवार को डिस्चार्ज कर दिया गया।
डॉक्टरों ने चेकअप करके डिस्चार्ज की दी सहमति
अस्पताल लाए जाने पर तीनों छात्राओं के चेहरे और हाथ में सूजन अधिक होने के चलते भर्ती किया गया था। अन्य बालिकाओं को प्राथमिक उपचार के बाद शिक्षकों के साथ घर भेज दिया गया था। डॉक्टरों के दल ने शनिवार सुबह छात्राओं की हालत का परीक्षण एक बार फिर किया, इसके बाद घर भेजने की सहमति दी।
52 छात्राओं को लगा था डंक
आजाद पार्क में गेट संख्या तीन के पास मधुमक्खियाें ने अपने छत्ते से उड़कर वहां उपस्थित लोगों को काटा था। सबसे ज्यादा चपेट में आई थीं कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राएं। इस घटना में 52 छात्राओं को डंक लगा था। एसआरएन अस्पताल लाई गईं छात्राओं में जिनकी हालत गंभीर पाई गई उन्हें आइसीयू में भी कुछ देर रखा गया था। तीन छात्राओं में \“एनाफाइलेक्सिस रिएक्शन\“ हो गया था। इसके कारण सूजन ज्यादा थी। सांस लेने में परेशानी हो रही थी।
मधुमक्खियां के काटने से एलर्जिक रिएक्शन हो जाता है
इलाज करने वाले चिकित्सीय दल में प्रमुख डाॅ. आनंद कुमार सिंह ने बताया कि मधुमक्खियां के काटने से एलर्जिक रिएक्शन हो जाता है। तीन बालिकाओं में इसकी स्थिति गंभीर थी इसलिए उन्हें रात भर निगरानी में रखा गया था। सुबह सभी को स्वस्थ पाते हुए डिस्चार्ज किया गया।
यह भी पढ़ें- माफिया अतीक अहमद के फाइनेंसर समेत छह गुर्गे भूमाफिया घोषित, सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वाले शासन के निशाने पर
यह भी पढ़ें- प्रयागराज के शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क में मधुमक्खियों का हमला, 42 छात्राएं घायल; कई की हालत नाजुक
Pages:
[1]