deltin33 Publish time 1 hour(s) ago

80 kmph से ऊपर जाते ही नपेंगे ड्राइवर, यूपी के इस जिले में ऑनलाइन दर्ज होगा ओवरस्पीड का पूरा कच्चा चिट्ठा

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/21/article/image/Roadways-1771672897459_m.webp

80 kmph से ऊपर जाते ही नपेंगे ड्राइवर - प्रतीकात्मक तस्वीर






जागरण संवाददाता, रायबरेली। डिपो की बसों की ओवर स्पीड पर अब सख्ती की जाएगी। जिसका रिकार्ड अब वीएलटी पोर्टल में दर्ज की जाएगी। डिपो में कुल 173 बसें संचालित हैं, जिनमें 99 निगम की और 74 अनुबंधित बसें शामिल हैं।

विभाग ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि यदि कोई चालक बस को 80 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक गति से चलाता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस संदर्भ में चेतावनी पत्र सभी चालकों के लिए जारी किए गए हैं।

ओवर स्पीड की निगरानी के लिए वीएलटी (व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग) प्रणाली को प्रभावी बनाया गया है। अब प्रतिदिन सभी बसों की स्पीड रिपोर्ट वीएलटी पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। इसके साथ ही संबंधित आंकड़ों को उच्च अधिकारियों के व्हाट्सएप ग्रुप में भी साझा करना अनिवार्य किया गया है, ताकि स्थानीय स्तर पर भी सतत निगरानी बनी रहे।

इसको लेकर डिपो व बस स्टेशन के अधिकारियों को प्रतिदिन बसों के संचालन दौरान कौन चालक ओवर स्पीड में चलाता है। यदि ओवर स्पीड में पकड़े गए तो उनके खिलाफ कार्रवाई किया गया या नहीं उसका सम्पूर्ण विवरण अब वीएलटी पोर्टल पर अपलोड रहेगा ।

इसको लेकर डिपो स्तर के अधिकारियों ने सभी चालकों को चेतावनी पत्र जारी की है। उधर क्षेत्रीय प्रबंधक अमरनाथ सहाय का कहना है कि सभी चालकों को निर्धारित गति सीमा का पालन करने के निर्देश दिए हैं। नियमों की अनदेखी करने वाले चालकों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के साथ आर्थिक दंड भी लगाया जाएगा।
Pages: [1]
View full version: 80 kmph से ऊपर जाते ही नपेंगे ड्राइवर, यूपी के इस जिले में ऑनलाइन दर्ज होगा ओवरस्पीड का पूरा कच्चा चिट्ठा