Chikheang Publish time 1 hour(s) ago

नूंह-होडल मार्ग पर महीनों से ओवरफ्लो हो रहा नाला, गंदे पानी और कीचड़ से बढ़ी राहगीरों की परेशानी

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/21/article/image/nuh-water-1771672462170_m.webp

नूंह -होडल मार्ग पर फैला गंदा पानी। जागरण



जागरण संवाददाता, नूंह। जिले के व्यस्त नूंह-होडल मार्ग पर स्थित एक नाला टूट जाने से गंदा पानी लगातार सड़क पर बह रहा है। नाले के ओवरफ्लो होने से आधी सड़क कीचड़ और बदबूदार पानी से भर गई है, जिससे आम लोगों की आवाजाही मुश्किल हो गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या महीनों से बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदारों का इस तरफ ध्यान नहीं है। सड़क पर फैले गंदे पानी में से तेज गति से वाहन निकलते समय गंदे पानी की छींटे दूर दूर तक जाती हैं। यह मार्ग नूंह शहर को आसपास के गांवों और होडल क्षेत्र से जोड़ने वाला प्रमुख रास्ता है।
रोजाना हजारों वाहनों की आवाजाही

रोजाना छोटे बड़े हजारों वाहनों की इस सड़क से आवाजाही होती है। शहरवासी शहाबुद्दीन, अनिल कुमार, राहुल, जुबेर खान, रहीस का कहना है कि सड़क पर गंदे पानी फैलने के कारण सबसे अधिक परेशानी पैदल निकलने वाले राहगीरों को होती है। जिन्हें अपने कपड़े खराब होने के साथ साथ बदबू का भी सामना करना पड़ रहा है।

लोगों ने बताया कि नाले की दीवार कई जगह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिससे सीवर जैसा दूषित पानी सड़क पर फैल रहा है। बदबू के कारण आसपास खड़े होना भी मुश्किल हो गया है और मच्छरों की संख्या बढ़ने से बीमारियों का खतरा भी मंडरा रहा है।

कई बाइक सवार फिसलकर गिर भी चुके हैं, जिससे हादसे का डर बना हुआ है। लोगों का आरोप है कि कई बार अवगत कराने के बावजूद भी नगर परिषद व संबंधित विभाग के कर्मचारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। लोगों ने टूटे हुए नाले की मरम्मत और नियमित सफाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें- द्वारका मेट्रो मार्ग पर दो दिन से जलभराव, गहरे गड्ढे और स्ट्रीट लाइट न होने से हादसों का खतरा







शहर में सफाई का कार्य चल रहा है। एक दो दिन में नाली की सफाई करा दी जाएगी। टूटे हुए नाले की भी मरम्मत करवाई जाएगी।
-

संजय मनोचा, चेयरमैन नगर परिषद नूंह
Pages: [1]
View full version: नूंह-होडल मार्ग पर महीनों से ओवरफ्लो हो रहा नाला, गंदे पानी और कीचड़ से बढ़ी राहगीरों की परेशानी