कनाडा स्कूल शूटिंग: OpenAI ने पहले ही पहचान लिया था आरोपी का अकाउंट, ChatGPT ने कर दिया था बैन
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/21/article/image/canada-(9)-1771672711181_m.webpकनाडा स्कूल शूटिंग OpenAI ने पहले ही पहचान लिया था आरोपी का अकाउंट (फाइल फोटो)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कनाडा के टंबलर रिज में हुए दर्दनाक स्कूल हमले के बाद एक बड़ा खुलासा हुआ है। ChatGPT बनाने वाली कंपनी ओपनएआई (OpenAI) ने बताया कि उसने आरोपी का अकाउंट महीनों पहले ही पहचान लिया था, लेकिन उस समय उसे कानून प्रवर्तन एजेंसियों को सूचित करने लायक गंभीर खतरा नहीं लगा।
ओपनएआई ने शुकवार को बयान जारी कर कहा कि उसने 18 वर्षीय जेसी वैन रूटसेलर के अकाउंट को पिछले साल जून में अपने सिस्टम के जरिए हिंसक गतिविधियों को बढ़ावा देने के शक में फ्लैग किया था।
पुलिस को क्यों नहीं दी सूचना?
कंपनी ने बताया कि उसने उस समय कनाडा की रॉयल केनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) को सूचना देने पर विचार किया था, लेकिन जांच में उसे ऐसा कोई ठोस और तरंत होने वाला खतरा नहीं दिखा, जिसके आधार पर पुलिस से संपर्क किया जाए। हालांकि,जून 2025 में इस अकाउंट को ओपनएआई की नीति का उल्लंघन करने पर बैन कर दिया गया था।
ओपनएआई ने स्पष्ट किया कि वह तभी कानून एजेंसियों से संपर्क करती है, जब किसी के लिए गंभीर शारीरिक नुकसान का तुरंत और विश्वसनीय खतरा दिखे। कंपनी के अनुसार, समीक्षा के समय ऐसा कोई स्पष्ट या तत्काल हे की योजना नजर नहीं आई थी।
हमले की खबर सामने आने के बाद ओपनएआई ने खुद आगे बढ़कर कनाडाई अधिकारियों से संपर्क किया और आरोपी द्वारा चैटजीपीटी के इस्तेमाल से जुड़ी जानकारी साझा की। कंपनी ने कहा कि वह जांच में पूरा सहयोग कर रही है।
ओपनएआई ने क्या कहा?
ओपनएआई के प्रवक्ता ने कहा, “टंबलर रिज की इस त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों के साथ हमारी संवेदनाएं हैं। हमने सक्रिय रूप से RCMP से संपर्क कर संबंधिक जानकारी साझा की है और आगे भी जांच में सहयोग करेंगे।“
RCMP के स्टाफ सार्जेंट क्रिस क्लार्क ने पुष्टि की कि ओपनएआई ने गोलीबारी के बाद पुलिस से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि जांच एजेंसियां आरोपी के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, सोशल मीडिया और अन्य ऑनलाइन गतिविधियों की गहराई से जांच कर रही हैं।
क्लार्क ने कहा कि डिजिटल और भौतिक साक्ष्य इकट्ठा किए जा रहे हैं और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर व्यवस्थित तरीके से जांचा जा रहा है। मामला अभी जांच के अधीन है।
कैसे हुई वारदात
पुलिस के अनुसार, वैन रूटसेलार ने पहले अपने घर में अपनी मां और सौतेले भाई की हत्या की। इसके बाद उसने टंबलर रिज के एक नजदीकी स्कूल में हमला किया। इस हमले में 39 वर्षीय एक शिक्षण सहायक और 12 से 13 साल के पांच छात्रों की मौत हो गई। बाद में आरोपी की मौत खुद को गोली मारने से हुई।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी का मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ा पुराना रिकॉर्ड था, लेकिन हमले का मकसद अभी साफ नहीं है। यह घटना 2020 के बाद कनाडा की सबसे घातक सामूहिक हत्या मानी जा रही है। उस समय नोवा स्कोटिया में एक हमलावर ने 13 लोगों की गोली मारकर हत्या की थी और आगजनी की घटनाओं में नौ अन्य लोगों की जान गई थी।
टैरिफ पर ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट से झटका: 133 अरब डॉलर का क्या होगा, भारतीय निर्यातकों को मिलेगा रिफंड?
Pages:
[1]