Chikheang Publish time 1 hour(s) ago

अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को मिलेगा मौका? सूर्यकुमार यादव ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले किया साफ

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/21/article/image/Suryakumar-Yadav-Abhishek-Sharma-1771672033890_m.webp

अभिषेक शर्मा को लेकर बोले सूर्यकुमार यादव



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के खराब फॉर्म को लेकर कप्तान सूर्यकुमार यादव को कोई चिंता नहीं है। उन्होंने उन लोगों के लिए चिंता जाहिर की है, जो अभिषेक के फॉर्म को लेकर चिंतित हैं। सूर्या ने साफ किया कि उन्हें शर्मा पर पूरा भरोसा है और वे बाएं हाथ के बल्लेबाज के खराब प्रदर्शन से चिंतित नहीं हैं। अभिषेक टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक अपना खाता भी नहीं खोल सके हैं।

शर्मा ने तीन मुकाबले खेले और तीनों मैचों में शून्य पर आउट हुए। ऐसे में उनको लेकर अब फैंस भी चिंतित हैं, जिसका जवाब अब कप्तान सूर्या ने दिया है। सूर्या का कहना है कि अभिषेक ने पूरे साल तक टीम के लिए अच्छा किया और अब हमारी बारी है। बता दें कि शर्मा को क्रिकेट के तमाम जानकार टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा मैच विनर बता रहे थे लेकिन अभिषेक लगातार फ्लॉप रहे हैं और उनकी आलोचना भी हो रही है।
सूर्यकुमार यादव ने अभिषेक शर्मा पर दिया बयान

साउथ अफ्रीका के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद में होने वाले मुकाबले से पहले प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्या ने कहा, मैं तो उन लोगों के लिए चिंतित हूं, जो अभिषेक शर्मा की फॉर्म को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने पूरे साल हमारे लिए अच्छा प्रदर्शन किया है और अब उनकी कमी को पूरी करना हमारी जिम्मेदारी है।“
अभिषेक शर्मा के लगातार तीन डक

अभिषेक शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले लगातार भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन किया। हालांकि, विश्व कप में उनका बल्ला खामोश हो गया। उन्होंने यूएसए, पाकिस्तान और फिर नामीबिया के खिलाफ जीरो रन बनाए। ऐसा खिलाड़ी, जिसे सबसे बड़ा मैच विनर माना जा रहा था, वो विश्व कप में अब तक खाता खोलने में भी कामयाब नहीं रहा है। इसके बावजूद सूर्या ने अभिषेक का समर्थन किया है और उनके बयान से लग रहा है कि अभिषेक की जगह संजू सैमसन को मौका नहीं मिल पाएगा।
संजू सैमसन को क्या मिल पाएगा मौका?

अभिषेक शर्मा के फ्लॉप होने के बाद संजू सैमसन को मौका देने की बातें हो रही हैं। हालांकि, प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्या ने साफ कर दिया कि टीम मैनेजमेंट फिलहाल बदलाव के मूड में नहीं है। ऐसे में संजू सैमसन को मौका नहीं मिलने वाला है और अभिषेक ही सुपर-8 में टीम इंडिया के लिए ईशान किशन के साथ पारी की शुरूआत करते हुए दिखाई देंगे।

यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026: टीम इंडिया को सुपर-8 में रहना होगा सावधान, कोई भी टीम कर सकती है उलटफेर

यह भी पढ़ें- IND vs SA Playing 11: अभिषेक शर्मा होंगे बाहर! अक्षर की वापसी, सुपर-8 के पहले मैच में बड़े बदलाव कर सकती टीम इंडिया
Pages: [1]
View full version: अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को मिलेगा मौका? सूर्यकुमार यादव ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले किया साफ