LHC0088 Publish time 2026-2-21 15:57:30

एप्सटीन फाइल में नाम आने पर BJP नेता और केंद्रीय मंत्री का हरियाणा में फूंका पुतला, इस्तीफे की मांग तेज

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/21/article/image/hardeep-1771671026534_m.webp

केंद्रीय मंत्री का फूंका पुतला। फोटो जागरण



जागरण संवाददाता, यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर के जगाधरी में झंडा चौक पर किसान व सामाजिक संगठन के लोगों ने बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का पुतला फूंका। एप्सटीन फाइल में उनका नाम आने के बाद यह प्रदर्शन किया।

किसान प्रवक्ता अधिवक्ता साहिब सिंह गुर्जर, सामाजिक संगठन से जुड़े सरदार कृपाल सिंह, चिराग सिंगल, बलदेव राजन, पुष्पेंद्र ने कहा कि बड़े दुख की बात है। हरदीप पुरी का नाम एप्सटीन फाइल में आने के बाद भी उनका इस्तीफा नहीं लिया गया।

इस फाइल में जितने भी नाम आए हैं। सभी एक पार्टी से जुड़े हैं। यदि जल्दी हरदीप पुरी जी का इस्तीफा नहीं लिया गया तो आंदोलन को और बड़ा किया जाएगा।
Pages: [1]
View full version: एप्सटीन फाइल में नाम आने पर BJP नेता और केंद्रीय मंत्री का हरियाणा में फूंका पुतला, इस्तीफे की मांग तेज