Chikheang Publish time 2 hour(s) ago

CBSE बोर्ड परीक्षाएं: इंग्लिश का आसान पेपर देख खिल उठे गुरुग्राम में विद्यार्थियों के चेहरे, कम हुआ तनाव

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/21/article/image/happy-exam-1771668741928_m.webp

इंग्लिश का आसान पेपर देख खिले विद्यार्थियों के चेहरे। जागरण



संजय गुलाटी, गुरुग्राम। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा दस की परीक्षा का दूसरा पेपर अंग्रेजी विषय का था। आसान पेपर आने से विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे।

सुबह परीक्षा का तनाव विद्यार्थियों के चेहरे से नजर आ रहा था लेकिन परीक्षा के बाद स्थिति बिलकुल उलट नजर आई। परीक्षा देकर केंद्र से बाहर आते विद्यार्थी एक दूसरे से खुशी से बात करते दिखाई दिए विद्यार्थी सक्षम,ध्रुव, धृति और मयंक ने कहाकि पेपर इतना मुश्किल नहीं था जितना कि पहला था।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/21/template/image/WhatsApp-Image-2026-02-21-at-14.23.02-1771668763381.jpeg

इंग्लिश का पेपर देने के बाद अब आने वाले पेपर को लेकर आत्मविश्वास बढ़ा है। अब बिना डरे अगले पेपर की तैयारियों में जुटेंगे। उम्मीद है कि सभी पेपर ऐसे ही बेहतर आएं।

यह भी पढ़ें- अब बोर्ड परीक्षाओं के लिए लेट नहीं होगे CBSE के छात्र, दिल्ली मेट्रो में जांच और टिकट पर मिलेगी प्रायोरिटी
Pages: [1]
View full version: CBSE बोर्ड परीक्षाएं: इंग्लिश का आसान पेपर देख खिल उठे गुरुग्राम में विद्यार्थियों के चेहरे, कम हुआ तनाव