deltin33 Publish time 2 hour(s) ago

चंबा के बरौर में युवक की संदिग्ध हालात में मौत, लोगों ने घेरा पुलिस थाना; आक्रोश के बाद 3 संदिग्ध पकड़े

संवाद सहयोगी, चंबा। हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में एक युवक की संदिगध हालत में मौत के बाद लोगों ने खूब हंगामा किया। पुलिस थाना सदर चंबा के तहत पंचायत बरौर के छमैरी गांव में एक 35 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान सोनू कुमार पुत्र प्रकाश चंद के रूप में हुई है।

स्वजन ने इसे साधारण मौत मानने से साफ इनकार करते हुए हत्या करार दिया है। मौत के बाद शनिवार को स्वजन व ग्रामीणों ने मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चंबा से शव को तब तक घर ले जाने से मना कर दिया, जब तक कि पुलिस की ओर से इस मामले में कार्रवाई न की जाए।

ग्रामीणों ने पुलिस थाना सदर चंबा का रुख करते हुए वहां पर धरना दिया। लोगों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए एसडीएम व डीएसपी चंबा मौके पर पहुंचे।
रात को नाले में गिरा मिला था युवक

सोनू कुमार कुमार शुक्रवार रात को नाले में गिरा मिला था। ग्रामीणों का कहना है कि शुक्रवार रात करीब 12 बजे उन्हें पता चला कि सोनू ढांक से नाले में गिर गया है। जब वे घटनास्थल पर पहुंचे तो उन्होंने पाया कि सोनू का शरीर गर्म था। ऐसे में उन्होंने देर न करते हुए एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज चंबा ले आए। लेकिन, तब तक काफी देर हो चुकी थी। जांच के दौरान चिकित्सकों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया।
क्यों जता रहे हत्या की आशंका

ग्रामीणों ने शक जताते हुए कहा कि सोनू घायलावस्था में जिस स्थान पर मिला, वहां से उसका फोन काफी दूरी पर मिला है। स्वजन का आरोप है कि रंजिश के कारण सोनू को पहले भी धमकियां दी गई थीं और उसके साथ मारपीट की शिकायतें भी सामने आई थी। स्वजन के अनुसार शुक्रवार रात सोनू पर सुनियोजित तरीके से हमला किया गया, जिससे उसकी जान चली गई।
पांच लोग नामजद, तीन हिरासत में लिए

शुक्रवार रात हुए इस घटनाक्रम के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच नामजद संदिग्धों में से तीन को हिरासत में ले लिया है।

यह भी पढ़ें: कुल्लू में शादी से इन्कार किया तो युवक ने लड़की के घर में लगा दी आग, पड़ोसियों ने बचाई जान
Pages: [1]
View full version: चंबा के बरौर में युवक की संदिग्ध हालात में मौत, लोगों ने घेरा पुलिस थाना; आक्रोश के बाद 3 संदिग्ध पकड़े