cy520520 Publish time 2 hour(s) ago

वीकेंड पर वेब सीरीज निपटाने की है आदत? तो पढ़ लें कैसे आपका शरीर खोखला कर रही है Binge Watching की लत

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/21/article/image/binge-watch-1771668586595_m.webp

बिंज वॉचिंग की आदत से सेहत पर पड़ रहे गंभीर प्रभाव (Picture Credit- AI Generated)



लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। इन दिनों लोगों के बीच ओटीटी प्लेटफॉर्म तेजी से लोकप्रिय हो चुके हैं। आलम यह है कि अब मोबाइल हो या लैपटॉप और यहां तक ही टीवी पर भी लोग कुछ न कुछ बिंज वॉच कर रहे हैं।

लगातार कई घंटों तक किसी वेब सीरीज, टीवी शो या फिल्मों के कई एपिसोड एक साथ देखने की आदत को \“बिंज-वॉचिंग\“ कहते हैं। कई सारे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के आने के बाद से यह आदत लोगों में बहुत तेजी से बढ़ी है। भारत के बड़े शहरों में हुई Nielsen IQ की रिसर्च के मुताबिक 66 फीसदी लोग वीकेंड पर बिंज वॉचिंग करना पसंद करते हैं।
युवाओं में इसका बढ़ता चलन

वैसे तो हर उम्र के लोग टीवी देखना पसंद करते हैं, लेकिन किशोरों और युवाओं में इसका क्रेज सबसे ज्यादा है। यह जीवन का वह समय होता है जब वे कॉलेज जाने, करियर शुरू करने या नए रिश्ते बनाने जैसे कई बड़े बदलावों से गुजर रहे होते हैं। ऐसे में बिंज वॉचिंग की आदत फिजिकल और मेंटल हेल्थ को बुरी तरह प्रभावित करती है।
क्या हैं इसके नुकसान?

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, मानसिक रूप से स्वस्थ इंसान वह है जो जीवन के सामान्य तनाव को संभाल सके, अच्छे से काम कर सके और समाज में अपना योगदान दे सके।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/21/template/image/binge-watch-(1)-1771668683632.jpg

(Picture Credit- AI Generated)

भले ही कुछ देर टीवी या सीरीज देखना दिनभर की थकान और तनाव मिटाने का एक अच्छा तरीका लगता हो, लेकिन इसे लगातार घंटों तक देखने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। कई शोध बताते हैं कि बिंज-वॉचिंग से निम्न मानसिक समस्याएं हो सकती हैं:

[*]इससे डिप्रेशन और एंग्जायटी का खतरा बढ़ता है।
[*]लोगों से दूर होने और अकेले रहने की आदत पड़ती है, जो बाद में अकेलेपन का कारण बनता है।
[*]इससे रातों की नींद खराब होती है, जिससे दिनभर चिड़चिड़ापन रहता है।
[*]लगातार स्क्रीन देखने की आदत होने पर स्क्रीन के बिना बेचैनी महसूस होती है।

यह सेहत को कैसे बिगाड़ता है?

जब लोग घंटों तक अकेले कमरे में बैठकर स्क्रीन देखते रहते हैं, तो उनका परिवार और दोस्तों से संपर्क कम हो जाता है। बातचीत न होने के कारण अकेलापन और उदासी घेरने लगती है।

इसके अलावा, देर रात तक जागने से नींद का रूटीन पूरी तरह बिगड़ जाता है, जो धीरे-धीरे हमारी मानसिक और शारीरिक सेहत को भारी नुकसान पहुंचाता है। इसकी वजह से दिल की बीमारियों, मोटापा और टाइप-2 डायबिटीज का खतरा तेजी से बढ़ता है।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/21/template/image/binge-watch-(2)-1771668710644.jpg

(Picture Credit- AI Generated)
कैसे कंट्रोल करें बिंज वॉचिंग

[*]पहले से अपनी लिमिट तय करें: टीवी या लैपटॉप चालू करने से पहले ही नियम बना लें कि आप कितने एपिसोड देखेंगे या किस समय स्क्रीन बंद कर देंगे, भले ही कहानी में आगे क्या होगा, इसका कितना भी सस्पेंस क्यों न हो।
[*]अकेले नहीं, अपनों के साथ देखें: लोगों से मिलना-जुलना हमारी मानसिक सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। इसलिए अकेले स्क्रीन से चिपके रहने के बजाय दोस्तों या परिवार के साथ मिलकर शो देखें।
[*]बीच-बीच में छोटे ब्रेक लें: एक एपिसोड खत्म होने के बाद तुरंत दूसरा शुरू करने के बजाय थोड़ा ब्रेक लें। उठें, पानी पिएं या थोड़ा टहल लें। इस ब्रेक में आप सोच-समझकर यह फैसला ले पाएंगे कि आपको आगे देखना चाहिए या अब रुक जाना चाहिए।
[*]पूरा ध्यान दें या फिर टीवी बंद कर दें: अगर आप सीरीज देखते समय फोन भी चला रहे हैं या आपको ऊंघाई आ रही है, तो इसका सीधा मतलब है कि आप सिर्फ अपना कीमती समय बर्बाद कर रहे हैं। ऐसे में खुद से पूछें कि क्या आप इस समय का इस्तेमाल किसी बेहतर काम के लिए कर सकते हैं?
[*]सोने से पहले स्क्रीन को \“नो\“ कहें: अच्छी और गहरी नींद के लिए जिस तरह सोने से पहले मोबाइल फोन से दूर रहना जरूरी है, वही नियम वेब सीरीज देखने पर भी लागू होता है। अपनी नींद को खराब होने से बचाने के लिए, सोने के समय से कम से कम एक घंटा पहले टीवी या लैपटॉप को बंद कर दें।


यह भी पढ़ें- रोजाना 2 घंटे कम टीवी देखने से 43% तक घट सकता है डिप्रेशन का खतरा, नई रिसर्च में खुलासा

यह भी पढ़ें- बच्चों को फोन और ऑनलाइन गेम की लत बना रही \“मेंटल\“, पेरेंट्स के काम आएगी डॉक्टर की बताई ये सलाह

Source

IJIP
Pages: [1]
View full version: वीकेंड पर वेब सीरीज निपटाने की है आदत? तो पढ़ लें कैसे आपका शरीर खोखला कर रही है Binge Watching की लत