LHC0088 Publish time 1 hour(s) ago

गाजियाबाद डीएम ने एक शिकायत पर सुलझाया 20 साल पुराना विवाद, कब्जामुक्त कराई जमीन

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/21/article/image/Jagran-News-(570)-1771666806442_m.webp

20 साल से चला आ रहा था जमीन का विवाद। प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। गाजियाबाद के लोनी में एक किसान की खेत की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किए जाने के कारण 20 साल से विवाद चल रहा था। जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में शिकायत मिलने पर तहसील प्रशासन को कार्रवाई के निर्देश दिए और समस्या का समाधान करवाया।

शिकायतकर्ता किसान प्रदीप कुमार ने बताया कि पड़ोसी ने उनके खेत की जमीन के कुछ हिस्से को अपने खेत में मिला लिया था, इसको लेकर 20 साल से विवाद चल रहा था। वह तहसील के चक्कर काटकर परेशान हो चुके थे।
जमीन को कब्जामुक्त करवाया

वहीं, हाल ही में उन्होंने जिलाधिकारी से मुलाकात कर समस्या बताई। डीएम के निर्देश के बाद तहसील प्रशासन हरकत में आया और उनकी जमीन को कब्जा मुक्त करवाया। जनता दर्शन के दौरान लालकुआं के पास रहने वाली महिला दीपा ने गठिया बाय रोग की समस्या बताई तो डीएम ने सीएमओ महिला का उपचार करवाने के निर्देश दिए हैं।
सुबह 10 से 12 बजे तक अधिकारी करें जनसुनवाई

जिलाधिकारी ने शुक्रवार को अलग-अलग विभाग के जिला स्तर के अधिकारियों को भी सोशल के माध्यम से लाइव कनेक्ट किया, उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक कार्यालय में जनसुनवाई करें। शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर कराया जाए। इसमें लापरवाही न हो।
Pages: [1]
View full version: गाजियाबाद डीएम ने एक शिकायत पर सुलझाया 20 साल पुराना विवाद, कब्जामुक्त कराई जमीन