यूपी के किसानों के लिए अच्छी खबर: जायद मक्का बीज पर 50% अनुदान, लागत घटेगी और बढ़ेगा मुनाफा
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/21/article/image/makka-file-1771666388411_m.webpफाइल फाेटो।
जागरण संवाददाता, एटा। जायद सीजन की तैयारी कर रहे किसानों के लिए राहत भरी खबर है। सरकार की ओर से हाईब्रिड मक्का के बीज पर 50 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है।
कृषि विभाग ने जनपद के सभी कृषि केंद्रों पर बीज उपलब्ध करा दिए हैं, ताकि किसान समय से बुवाई कर बेहतर उत्पादन ले सकें।सरकार की तरफ से योजना के तहत नीजूबीडू और हिल इंडिया की बीज प्रजाति शामिल हैं। इन प्रजातियों को अधिक उत्पादन और बेहतर गुणवत्ता के लिए उपयुक्त बताया जा रहा है।
कृषि विभाग के ब्लाक स्तरीय केंद्रों पर उपलब्ध कराया बीज
कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि उन्नत किस्म के बीज और संतुलित खाद प्रबंधन अपनाने से किसानों को अच्छी पैदावार मिल सकती है। हालांकि अनुदान की प्रक्रिया प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के माध्यम से होगी। किसानों को पहले बीज की पूरी कीमत कृषि केंद्र पर जमा करनी होगी। इसके बाद पात्रता सत्यापन के उपरांत 50 प्रतिशत तक की अनुदान राशि उनके खाते में वापस कर दी जाएगी। इसके लिए किसानों को आवश्यक दस्तावेज और बैंक खाते का विवरण देना होगा।
पहले पूरी राशि जमा करने के बाद मिलेगा किसानों को अनुदान
उप कृषि निदेशक सुमित कुमार ने बताया कि किसान अधिकृत केंद्रों से ही बीज खरीदें और समय से बुवाई कर जायद फसल का लाभ उठाएं। योजना का उद्देश्य किसानों की लागत कम करना और उत्पादन बढ़ाना है। इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए ही हाईब्रिड बीज किसानों को मुहैया कराया जा रहा है।
Pages:
[1]