deltin33 Publish time 1 hour(s) ago

सुलतानपुर में 1 करोड़ की लागत से बनेगी 700 मीटर सड़क, निर्माण के लिए बजट जारी

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/21/article/image/cc-road-demo-1770445852474-1771665310849-1771665323927_m.webp

दोस्तपुर में एक करोड़ की लागत से बनेगी 700 मीटर सड़क।



संवाद सूत्र, सुलतानपुर। नगर पंचायत दोस्तपुर ने पं. दीन दयाल उपाध्याय नगर विकास योजना से खान मार्केट से छावनी तिराहा होते हुए इलियापुर बेलवाई मार्ग तक 700 मीटर सीसी सड़क बनवाने की कार्ययोजना तैयार की है। इसके लिए धनराशि आवंटित हो चुकी है। इस इंटरलॉकिंग जर्जर सड़क की हालत सुधरने के बाद लोगों का आवागमन सुलभ होगा।

नगर पंचायत की ओर से सीसी सड़क का निर्माण कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है। सड़क के दोनों तरफ जलनिकासी के लिए नाली का भी निर्माण कराया जाएगा। इससे लोगों को जलजमाव की परेशानी से निजात मिलेगा।
जगह जगह उखड़ गई थी इंटरलॉकिंग सड़क

दोस्तपुर के पवन कुमार, संदीप, जय प्रकाश ने बताया कि खान मार्केट से इलियापुर बेलवाई जाने के लिए बनाई गई इंटरलॉकिंग सड़क जगह जगह इंटरलाकिंग उखड़ गई थी। इससे मोटरसाइकिल और चारपहिया वाहनों के चालकों को दिक्कतों का सामना करना था। सीसी सड़क बनने के बाद लोगों को आवागमन में आसानी होगी।

महेश कुमार ने बताया कि इस सड़क से प्रतिदिन एक हजार से अधिक लोगों का आना जाना रहता है। ई रिक्शा चालकों को इस मार्ग पर सवारियां बैठाकर चलने में कुछ ज्यादा ही दिक्क्तें होती हैं। वाहन पर बैठे यात्रियों को हिचकोले लगते थे। सीसी सड़क के निर्माण के बाद इस परेशानी से लोगों को छुटकारा मिलेगा।
सड़क बनने से आवागमन में मिलेगी राहत

नगर पंचायत दोस्तपुर के प्रभारी अधिशासी अधिकारी लालचन्द्र सरोज ने बताया कि बोर्ड की बैठक में खान मार्केट से इलियापुर बेलवाई मार्ग तक सीसी सड़क बनवाने का प्रस्ताव आया था। जिसे मंजूरी मिल चुकी है। इंटरलाकिंग सड़क को सीसी कराया जाएगा। सड़क के दोनों ओर नाली बनाने के लिए मिटटी की खोदाई का कार्य शुरू हो चुका है।

यह भी पढ़ें- देवरिया मेडिकल कॉलेज में रोगियों को जल्द मिलेगी फिजियोथेरेपी की सुविधा, शुरू हुई तैयारी
Pages: [1]
View full version: सुलतानपुर में 1 करोड़ की लागत से बनेगी 700 मीटर सड़क, निर्माण के लिए बजट जारी