LHC0088 Publish time 1 hour(s) ago

दूल्हे की कुर्सी की जिद, दूल्हन ने की शादी रद्द...फिर बराती-जनाती में चले लात-घूंसे

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/21/article/image/Fatehpur-Bride-sends-baraat-back-1771665344707_m.webp



जागरण संवाददाता, कानपुर। कानपुर के एक गांव के युवक की शादी जाफरगंज थाने के एक गांव की युवती से तय हुई थी। शुक्रवार की शाम दूल्हा बारात लेकर लड़की पक्ष के गांव आया गया। लड़की पक्ष ने बारातियों का धूमधाम से स्वागत किया। जय माल कार्यक्रम के बाद पैर पुजाई रस्म के दौरान लड़के ने मंडप के नीचे बैठने से मना कर कुर्सी में बैठने की जिद करने लगा।

इस पर लड़की ने दूल्हे को दिव्यांग समझ शादी से इंकार कर दिया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहा सुनी होने लगी। इस दौरान दोनों पक्ष के लोग एकत्र हो गए। विवाद बढ़ते ही लड़की पक्ष के मेहमान व ग्रामीणों ने बारातियों के साथ हाथापाई करने लगे। इस बात से नाराज दूल्हा बिना दुल्हन के बारात लेकर वापस लौट गया है। थाना प्रभारी धनंजय सरोज ने कहा कि अभी मामला संज्ञान में नहीं है। ना कोई तहरीर मिली है।
Pages: [1]
View full version: दूल्हे की कुर्सी की जिद, दूल्हन ने की शादी रद्द...फिर बराती-जनाती में चले लात-घूंसे