cy520520 Publish time 1 hour(s) ago

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम से जाना जाएगा अलीगढ़ का ये चौराहा, प्रतिमा अनावरण में जुटेंगे 10 हजार लोग

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/21/article/image/kalyan-singh-pressco-1771664673063_m.webp

जानकारी के दौरान जानकारी देते पदाधिकारी।



जागरण संवाददाता, अलीगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह की बरौली के अतरौली गोधा मार्ग स्थित ढेंकुरा स्थित चौराहा अब कल्याण चौक के नाम से जाना जाएगा। यहां दिवंगत सिंह की पीतल की प्रतिमा स्थापित गई है। इसका अनावरण व विशाल जनसभा 22 फरवरी को सुबह 11 बजे होगी।

मुख्य अतिथि अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उन्नाव सांसद डॉक्टर सच्चिदानंद हरि साक्षी, महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक व एटा के पूर्व सांसद राजवीर सिंह राजू भैया,पशुपालन, दुग्ध विकास और मात्सस्य पालन विभाग के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह व शिक्षा मंत्री संदीप सिंह होंगे।
विराट जनसभा में भीड़ जुटाकर कल्याण के प्रशंसक अपनी शक्ति का करेंगे प्रदर्शन

जन सभा में 10 हजार लोगों की भीड़ जुटने का दावा किया जा रहा है। व्यवस्थाओं के लिए 35 सह संयोजकों को जिम्मेदारी दी गई है। इस आयोजन से कल्याण सिंह के प्रशंसक अपनी शक्ति का प्रदर्शन करेंगे। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष, कार्यक्रम व जनसभा संयोजक धर्मवीर लोधी व अतरौली ब्लॉक प्रमुख केहरी सिंह ने बताया है कि जिला पंचायत की ओर से इस कल्याण सिंह चौक व नौ फीट ऊंची पीतल की मूर्ति का निर्माण किया गया है।

जिला पंचायत की ओर से चौक का सुंदरीकरण से क्षेत्र का विकास किया गया है। वहीं इस चौक के निर्माण से हिंदू ह्रदय सम्राट कल्याण सिंह की विचार धारा युवा प्रेरित होंगे। क्षेत्र के लोग दिवंगत सिंह के कार्यों को याद करेंगे।
उन्नाव सांसद डॉक्टर साक्षी सहित अन्य कैबिनेट मंत्री सांसद-विधायकों का होगा जमावड़ा

विशाल जनसभा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। इसमें 40 विधायक व सांसदों ने आने की अपनी स्वीकृति प्रदान की है। इनमें जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, फरुर्खाबाद सांसद मुकेश राजपूत, अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम, हाथरस सांसद अनूप प्रधान, बरौली विधायक जयवीर सिंह पूर्व सांसद घनश्याम सिंह लोधी, अखिल भारतीय युवा लोधी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ सिंह वर्मा, पूर्व विधायक अतरौली प्रेमलता वर्मा व पूर्व एमएलसी कृपाल सिंह अति विशिष्ट अतिथि होंगे। इनके अलावा कई जिलों के विधायक व अन्य जन प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री के नाम से भवन व पार्क

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम से जिले में कई चौक, पार्क व भवनों का निर्माण हो चुका है। उनका सिंह के नाम से नामकरण हो गया है। प्रदेश सरकार से रामघाट कल्याण मार्ग नाम रखा। महानगर का आधुनिक सुविधाओं से लैस भवन कल्याण सिंह हैबीटेट सेंटर स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत रखा गया। जिला पंचायत परिसर में कल्याण पार्क बन गया है। यहां पीतल की प्रतिमा के लिए फाउंडेशन तैयार हो गया है।

अतरौली में वीरांगना अवंतीवाई चौक पर प्रतिमा लग चुकी है। अतरौली के गांव तरैची में पार्क बन गया है। इसी क्षेत्र के चौमूआ मुरादपुर में मंदिर है। इसके प्रांगण में कल्याण सिंह की प्रतिमा लगाई गई है।
गंगीरी चाैराहा अब कल्याण सिंह चौक के नाम से जाना जाएगा

लोधी राजपूत सेवा समिति के संरक्षक भरत राजपूत ने बताया है कि गंगीरी चाैराहा अब कल्याण सिंह चौक के नाम से जाना जाएगा। यहां उनकी प्रतिमा लगाने के लिए फाउंडेशन तैयार हो गया है।

अतरौली के गांव पहाड़ गढ़ी में हिंदू ह्दय सम्राट बाबूजी कल्याण सिंह नाम से ग्राम पंचायत सचिवालय का भवन बनाया गया है। यह जिले का सबसे पहला पंचायत सचिवालय होगा, जहां आधुनिक सुविधाएं व भव्य भवन का निर्माण किया गया है। इस में सभागार भी है। इसका भी शिलान्यास 22 फरवरी को होगा।
Pages: [1]
View full version: पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम से जाना जाएगा अलीगढ़ का ये चौराहा, प्रतिमा अनावरण में जुटेंगे 10 हजार लोग