Chikheang Publish time 1 hour(s) ago

जम्मू-कश्मीर: बारामूला के बाद अब गांदरबल में मिला IED, मौके पर बम निरोधक दस्ता

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/21/article/image/_security-force-1771663990041_m.webp

गांदरबल में मिला IED, मौके पर सुरक्षाबल मौजूद। फाइल फोटो



एजेंसी, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। जवानों ने समय रहते गांदरबल के सफापोरा सड़क पर आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) का पता लगाया है। सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया है। आईईडी को निष्क्रिय किया जा रहा है। इसके साथ ही सुरक्षाबलों ने बड़े आतंकी हमले की साजिश को नाकाम कर दिया है।   

सुरक्षा अधिकारियों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। उन्होंने बताया कि गांदरबल-सफापोरा सड़क पर एक संदिग्ध आईईडी का पता चला है। सुरक्षाबलों ने तुरंत सड़क पर यातायात को रोक दिया है।

बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया है और संदिग्ध आईईडी को निष्क्रिय किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वीआईपी, सुरक्षाबलों, स्थानीय पुलिस और सेना को आतंकवादी निशाना बना रहे हैं। काफिलों को निशाना बनाने के लिए सड़कों और राजमार्गों पर आईईडी लगा रहे हैं।
20 और 18 फरवरी को भी मिला था आईईडी

बता दें कि बीते कल यानी शुक्रवार को बारामूला जिले के जांबाजपोरा इलाके में जवानों ने मुस्तैदी के साथ एक आईईडी (IED) बरामद कर उसे सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया था। इससे पहले 18 फरवरी को भी श्रीनगर-बारामूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क के किनारे एक संदिग्ध वस्तु मिलने से हड़कंप मच गया था।

जानकारी के अनुसार, यह एक आईईडी था, जिसे किसी बड़ी आतंकी साजिश के तहत प्लांट किया गया था। सुरक्षाबलों ने उसे निष्क्रिय करने के लिए त्वरित एक्शन लिया था और दोनों तरफ से ट्रैफिक रोककर बम स्क्वायड टीम को बुलाया था। इस बीच कुछ समय में आईईडी डिफ्यूज को कर दिया गया था।
Pages: [1]
View full version: जम्मू-कश्मीर: बारामूला के बाद अब गांदरबल में मिला IED, मौके पर बम निरोधक दस्ता