deltin33 Publish time 1 hour(s) ago

दिल्ली के मदनपुर खादर में आग का तांडव, LPG सिलेंडर लीकेज से मकान में लगी आग; तीन झुलसे

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/21/article/image/delhi-fire--1771660870895_m.webp

दिल्ली के मदनपुर खादर के रिहायशी मकान में गैस लीकेज से लगी आग। जागरण



जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। कालिंदीकुंज थाना क्षेत्र स्थित मदनपुर खादर जेजे कालोनी के एक रिहायशी मकान में शनिवार की सुबह आग लग गई। घटना में तीन लोग घायल हुए हैं।

सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक सुबह आग लगने की सूचना पीसीआर काल पर मिली। रिहायशी भवन में एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट होने से आग लगने की बात बताई गई। इस पर टीम फौरन मौके पर पहुंची। आग लगने के समय घर के लोग सो रहे थे।
एलपीजी सिलेंडर में लीकेज से हादसा

शुरुआती जांच में एलपीजी सिलेंडर में लीकेज की बात सामने आई है, पुष्टि के लिए तकनीकी विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। घायलों में जगदीश उनकी पत्नी लक्ष्मी व बेटा जोतीश घायल हुए हैं। जगदीश राजमिस्त्री का काम करते हैं, वहीं उनका बेटा नोएडा में एक सैलून पर हेल्पर हैं।

जगदीश और जोतीश को एलबीएस हास्पिटल में भर्ती कराया गया। वहीं लक्ष्मी को पहले एम्स ट्रामा सेंटर भेजा गया, जहां से उन्हें सफदरजंग हास्पिटल के बर्न वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। पिता-पुत्र का स्वास्थ्य स्थिर है, वहीं लक्ष्मी की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना स्थल को सील करते हुए जांच के लिए क्राइम व फारेंसिक टीम को बुलाया गया है। संबंधित धाराओं में एफआइआर दर्ज कर ली गई है। एफएसएल रिपोर्ट आने पर धमाके का सही कारण पता चल सकेगा।

यह भी पढ़ें- मुंबई की चॉल में सिलेंडर ब्लास्ट से ढही पहली मंजिल, मलबे में दबने से सात लोग घायल

यह भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश: सिरमौर में सिलेंडर ब्लास्ट के बाद घर में लगी आग, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत
Pages: [1]
View full version: दिल्ली के मदनपुर खादर में आग का तांडव, LPG सिलेंडर लीकेज से मकान में लगी आग; तीन झुलसे