Chikheang Publish time 1 hour(s) ago

प्रयागराज में प्रतियोगी छात्र ने फंदे पर लटक कर दी जान, किस कारण उठाया आत्मघाती कदम? तहकीकात कर रही पुलिस

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/21/article/image/Prayagraj-Suicide-Case-1771660916239_m.webp

प्रयागराज के नैनी में प्रतियोगी छात्र ने आत्महत्या कर ली।



संसू, नैनी (प्रयागराज)। ननिहाल में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र ने शुक्रवार रात फंदे पर लटक कर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतर कर कब्जे में लिया। कमरे की जांच-पड़ताल पुलिस ने की लेकिन सुसाइड नोट नहीं मिला। आखिर किस कारण से छात्र ने आत्मघाती कदम उठाया, इसका पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है। फिलहाल मौत का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।
रीवा के पानासी सुहागी गांव निवासी था विपुल

मध्य प्रदेश में रीवा जिला के पानासी सुहागी गांव निवासी 22 वर्षीय विपुल सिंह बघेल पुत्र अजीत सिंह कई वर्षाें से नैनी थाना क्षेत्र के शिवनगर में अपने मामा विनोद सिंह के घर पर रहता था। वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। विनोद सिंह झारखंड के रांची जिले में सेना में तैनात हैं।
पिता गांव में किसानी करते हैं

बताया जाता है कि शुक्रवार रात विपुल सिंह बघेल कमरे में जाकर गमछा के सहारे फंदे पर लटक गया, जिससे उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने घर के कमरे में शव लटकता देखा तो पुलिस को सूचना दी। विपुल के पिता गांव में किसानी करते हैं। तीन बहनों में वह सबसे छोटा था। पुलिस की जानकारी पर उसके घरवालेबिलखते यहां पहुंचे।

यह भी पढ़ें- UP Board Exam 2026 : इंटरमीडिएट अंग्रेजी की परीक्षा 1.28 लाख परीक्षार्थियों ने छोड़ी, पांच साल्वरों के विरुद्ध FIR

यह भी पढ़ें- प्रयागराज जंक्शन पर 40 मिनट खड़ी रही बुंदेलखंड एक्सप्रेस, फिर भी \“प्यासे\“ रह गए डिब्बे, यात्रियों ने किया हंगामा व नारेबाजी
Pages: [1]
View full version: प्रयागराज में प्रतियोगी छात्र ने फंदे पर लटक कर दी जान, किस कारण उठाया आत्मघाती कदम? तहकीकात कर रही पुलिस