हिसार के कैमरी गांव में 12वीं के छात्र ने की आत्महत्या, घर पर पंखे से लटका मिला शव
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/21/article/image/death_news---Copy-1771661108196_m.webpकैप्शन: हिसार के कैमरी गांव में 12वीं के छात्र ने की आत्महत्या (फाइल फोटो)
जागरण संवाददाता,हिसार। कैमरी गांव में रहने वाले हरिओम (21) ने वीरवार शाम को अज्ञात कारणों से घर पर फांसी लगा जान दे दी। घटना के वक्त वह घर पर अकेला था। उसके पिता काम से लौटकर आए तो उसे कमरे में पंखे पर फंदे से लटका पाया। सूचना मिलने पर मंगाली चौकी पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और शव को नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया।
पुलिस ने हरिओम के पिता जगदीश के बयान पर इत्तफाकिया की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम करवाकर शव स्वजन को सौंप दिया। घर पर मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मूलरूप से बुड़ाखेड़ा गांव का रहने वाला हरिओम 12वीं कक्षा में पढ़ता था। वह इकलौता बेटा था। उसकी दो बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है।
पिता जगदीश ने बताया कि उसकी पत्नी की करीब तीन साल पहले बीमारी के कारण मौत हो चुकी है। घर पर वह और उसका बेटा हरिओम ही रहते थे। उन्होंने बताया कि बेटा हंसमुख स्वभाव का था, सबके साथ अच्छा मेलजोल रखता था। उन्होंने बताया कि उसका बेटा आदमपुर में पिछले 10 से 12 दिन से अपनी मौसी के घर गया हुआ था। वहां से वीरवार शाम को घर लौटा।
Pages:
[1]