Chikheang Publish time 1 hour(s) ago

Goa SSC Recruitment 2026: रैंज फॉरेस्ट ऑफिसर और प्लाटून कमांडर सहित कई पदों पर निकली भर्ती, इन स्टेप्स से करें रजिस्ट्रेशन

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/21/article/image/goa-ssc--1771659056024_m.webp

Goa SSC Recruitment 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।



जॉब डेस्क, नई दिल्ली। गोवा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से फॉरेस्ट ऑफिसर, प्लाटून कमांडर, राउंड फॉरेस्टर सहित कई पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। जो उम्मीदवार गोवा में इन पदों पर आवेदन करने के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे थे। अब वे उम्मीदवार गोवा कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट gssc.goa.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। विभिन्न पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 मार्च, 2025 निर्धारित की गई है।
कौन कर सकते हैं आवेदन

[*]विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए आयु-सीमा पदानुसार निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की पदानुसार अधिकतम आयु 25, 28, 30, 35, 45 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
[*]आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता पदानुसार निर्धारित की गई है। उम्मीदवार भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास स्नातक एवं अन्य निर्धारित पात्रताएं भी होनी चाहिए।

कैसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन सीबीटी-1 और सीबीटी-2 परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। सीबीटी-1 परीक्षा में उम्मीदवारों को 75 मिनट के भीतर 60 अंकों के प्रश्न को हल करना होगा। इस परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को सीबीटी-2 परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। सीबीटी-2 परीक्षा में उम्मीदवारों से 80 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन का प्रावधान नहीं किया गया है।

परीक्षा में पास होने के लिए अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 45 प्रतिशत अंक, ओबीसी को 40 प्रतिशत अंक और एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अप्लाई कर सकते हैं।

[*]ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
[*]अब वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
[*]लिंक पर क्लिक करने के बाद व्यक्तिगत जानकारी जैसे मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और शैक्षणिक योग्यता आदि की जानकारी को दर्ज करना होगा।
[*]इसके बाद जरूरी दजस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करना होगा।
[*]अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।


यह भी पढ़ें: BHU CHS SET 2026: स्कूल एंट्रेंस टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां देखें आवेदन एवं पात्रता सहित अन्य डिटेल
Pages: [1]
View full version: Goa SSC Recruitment 2026: रैंज फॉरेस्ट ऑफिसर और प्लाटून कमांडर सहित कई पदों पर निकली भर्ती, इन स्टेप्स से करें रजिस्ट्रेशन