कोडरमा में ज्वेलरी दुकान में बड़ी सेंधमारी, दीवार काटकर लाखों के गहने उड़ा ले गए चोर
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/21/article/image/kodrma-1771657811322_m.webpज्वेलरी दुकान में बड़ी सेंधमारी
संवाद सहयोगी, कोडरमा। कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत शहर के व्यस्ततम इलाके झंडा चौक स्थित एक जेवर दुकान शिवम ज्वेलर्स में बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने दुकान की दीवार में सेंधमारी कर करीब 50 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण उड़ा लिए। घटना से आसपास के व्यवसायियों में दहशत का माहौल है।
दुकान मालिक अशोक भदानी ने बताया कि वे बीते मंगलवार से जमशेदपुर अपने नाती के छठियारी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इस दौरान दुकान बंद थी। शनिवार को जब वे झुमरी तिलैया लौटे और दुकान खोली तो अंदर का दृश्य देख उनके होश उड़ गए।
दुकान में रखे अधिकांश कीमती जेवरात गायब
दुकान का सामान बिखरा पड़ा था और पश्चिम दिशा की दीवार में बड़ा छेद किया गया था। जांच करने पर पता चला कि दुकान में रखे अधिकांश कीमती जेवरात गायब हैं। बताया जाता है कि दुकान के ठीक बगल में एक कबाड़ीनुमा दुकान वर्षों से बंद पड़ी है।
https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/21/template/image/WhatsApp-Image-2026-02-21-at-12.19.49-PM-1771657928831.jpeg
आशंका है कि चोर पहले उसी बंद दुकान में घुसे और वहां से दीवार तोड़कर जेवर दुकान में प्रवेश कर गए। दुकान में सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा था, जिससे चोरी की पूरी घटना कैमरे में कैद नहीं हो सकी।
दुकान कई दिनों से थी बंद
घटना की सूचना मिलते ही तिलैया पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि दुकान कई दिनों से बंद थी, इसलिए यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि चोरी किस दिन हुई।
https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/21/template/image/WhatsApp-Image-2026-02-21-at-12.19.50-PM-1771657969826.jpeg
खास बात यह है कि झंडा चौक के समीप 24 घंटे पुलिस की तैनाती रहती है, इसके बावजूद चोरों ने बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर सुराग जुटाने में लगी है।
Pages:
[1]