Chikheang Publish time 2 hour(s) ago

रामगोपाल यादव का बड़ा बयान: AI से आएगी मानसिक विकलांगता और छिनेंगे रोजगार

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/21/article/image/ram-gopal-yad-1771653815302_m.webp

सपा के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव।



जागरण संवाददाता, मैनपुरी। निजी कार्यक्रम में भाग लेने नगर के खरगजीतनगर पहुंचे सपा राज्यसभा सदस्य प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर हमला बोला। उन्होंने एआई टेक्नोलॉजी का विरोध करते हुए कहा कि इसके उपयोग से मानसिक विकलांगता आएगी और कई लोगों के रोजगार खत्म हो जाएंगे। यादवजी की लव स्टोरी को लेकर भी उन्होंने कड़ा विरोध जताया है।
सपा राज्यसभा सदस्य ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर बोला हमला

शुक्रवार को निजी कार्यक्रम में भाग लेने आए सपा महासचिव और राज्यसभा सदस्य प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने पत्रकार वार्ता की। उन्होंने एआई समिट को लेकर कांग्रेस द्वारा किए जाने प्रदर्शन का समर्थन करते हुए कहा कि एआई टेक्नोलॉजी कई लोगों के रोजगार छीनेगी। राहुल गांधी को भाजपा द्वारा घेरे जाने को लेकर बोले कि उनका भाजपा वाले कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे।
बंद कमरे की बातचीत पर कसा तंज

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के दोनों डिप्टी सीएम से बंद कमरे में हुई बातचीत पर सांसद ने तंज कसते हुए कहा कि दोनों डबल इंजन आपस में टकरा तो बहुत दिनों से रहे, लेकिन जो बड़ी सरकार है उसकी छोटी सरकार से टकराने की ज्यादा हिम्मत नहीं हो रही है।
पाप पड़ने वाले बयान पर कही ये बात

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक द्वारा पाप पड़ने वाले बयान को लेकर कहा कि वह वैसे तो हमारे मित्र हैं, लेकिन ये बयान देने में देरी कर दी। यदि हम सनातन धर्म को मानते हैं तो हमें जगद्गुरु शंकराचार्य का सम्मान करना चाहिए। शंकराचार्य कोई सरकार नियुक्त नहीं कर सकती है। सीएम योगी किसी का सम्मान नहीं करते तो शंकराचार्य का क्या करेंगे।

पंचायत चुनाव को लेकर रामगोपाल यादव ने कहा कि ये सरकार ऐसे ही विपक्ष को मूर्ख बनाती रहेगी और पंचायत चुनाव तय समय पर ही होंगे। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, पूर्व विधायक राजकुमार यादव आदि मौजूद रहे।
Pages: [1]
View full version: रामगोपाल यादव का बड़ा बयान: AI से आएगी मानसिक विकलांगता और छिनेंगे रोजगार