सोनीपत में हाईवे पर ट्रक से टकराई वोल्वो बस, कंडक्टर की मौत; ड्राइवर को PGI रोहतक किया रेफर
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/21/article/image/Jagran-News-(566)-1771654173546_m.webpघटना की सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिजन। जागरण
संवाद सहयोगी, राई (सोनीपत)। सोनीपत में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर राई में शनिवार तड़के हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। यह हादसा सड़क पर खड़े ट्रक में वोल्वो बस के टकराने से हुआ।
मृतक बस का परिचालक और अन्य सभी घायल बस में सवार थे। गंभीर रूप से घायल हुए बस के ड्राइवर को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। बाकी घायलों का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पुलिस को सुबह करीब छह बजे पीडब्यूडी रेस्ट हाउस के निकट सड़क दुर्घटना की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। साथ ही घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।
पीजीआई रोहतक के लिए किया रेफर
इस हादसे में बस के परिचालक अमन की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, ड्राइवर निकेश की गंभीर हालत देखते हुए इलाज के लिए पीजीआई रोहतक भेजा गया है। चालक और परिचालक अमृतसर के निवासी हैं।
घायलों में दिल्ली के एक ही परिवार के तीन लोग भी शामिल हैं। ये लोग अमृतसर में एक विवाह समारोह में शामिल होकर दिल्ली वापस लौट रहे थे।
बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त
पुलिस के अनुसार, मामले की शुरुआती जांच में पता चला है कि वोल्वो बस रात में अमृतसर से दिल्ली के लिए चली थी। बस जब राई में पीडब्ल्युूडी रेस्ट हाउस के निकट फ्लाईओवर के पास पहुंची तो सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
यह भी पढ़ें- शकरपुर में बेकाबू किआ सेल्टोस का कहर, फुटपाथ पर खड़े 5 लोगों पर चढ़ाई कार; पुलिस हिरासत में ड्राइवर
वहीं, हादसे के बाद दुर्घटनास्थल पर जाम जैसे हालात उत्पन्न हो गए। पुलिस के अनुसार, मामले में शिकायत के आधार पर एफआइआर दर्ज की गई है और जांच जारी है।
Pages:
[1]