LHC0088 Publish time 2 hour(s) ago

UPSC CAPF AC Vacancy 2026: यूपीएससी असिस्टेंट कमांडेंट के पदों पर रजिस्ट्रेशन शुरू, 300 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/21/article/image/upsc--1771653945922_m.webp

UPSC CAPF AC Vacancy 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।



जॉब डेस्क, नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) में असिस्टेंट कमांडेंट के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। जो उम्मीदवार (UPSC CAPF AC 2026) परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। अब वे यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए एप्लीकेशन विंडो को एक्टिव कर दिया गया है। इसके साथ ही योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवारों से 12 मार्च, 2026 तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
आवेदन करने के लिए जरूरी पात्रता मानदंड

[*]आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 अगस्त, 2026 के आधार पर की जाएगी।
[*]उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष व अधिकतम आयु 25 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
[*]अधिसूचना के मुताबिक एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को आयु-सीमा में पांच वर्ष की छूट और ओबीसी उम्मीदवारों को तीन वर्ष की छूट दी जाएगी।
[*]इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थाम से स्नातक पूरा किया हो।


कैसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, पीईटी और पीएसटी के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में दो पेपर होंगे। पेपर-1 में उम्मीदवारों से 250 अंकों के प्रश्न और पेपर-2 में उम्मीदवारों से 200 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। लिखित परीक्षा 19 जुलाई, 2026 को आयोजित कराई जाएगी। पेपर-1 सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक और पेपर-2 दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक आयोजित कराया जाएगा। इस परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को पीईटी और पीएसटी टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
ऐसे करें अप्लाई

यूपीएससी की ओर से असिस्टेंट कमांडेंट के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर दी गई है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से खुद अप्लाई कर सकते हैं।

[*]आवेदन करने के लिए सबसे पहले यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
[*]अब वेबसाइट के होमेपज पर ऑनलाइन अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
[*]लिंक पर क्लिक करने के बाद UPSC CAPF AC Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
[*]इसके बाद मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज कर लें।
[*]अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।


यह भी पढ़ें: DSSSB Recruitment 2026: जूनियर इंजीनियर और लीगल असिस्टेंट सहित कई पदों पर रजिस्ट्रेशन इस दिन से शुरू, यहां देखें पूरी डिटेल
Pages: [1]
View full version: UPSC CAPF AC Vacancy 2026: यूपीएससी असिस्टेंट कमांडेंट के पदों पर रजिस्ट्रेशन शुरू, 300 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती