Chikheang Publish time 2026-2-21 10:57:51

श्रीनगर में बड़ा हादसा, CRPF की बस खाई में गिरी; सात जवान घायल

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/21/article/image/jammu_kashmir_breaking_news-1771652942627_m.webp
CRPF की बस खाई में गिरी (जागरण)






जागरण संवाददाता, श्रीनगर। शनिवार को श्रीनगर के डगपोरा इलाके में हुए एक सड़क हादसे में रिजर्व पुलिस बल सीआरपीएफ के सात जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया यह हादसा अहमद नगर में डगपोरा रोड पर हुआ, जब एक बुलेट प्रूफबंकर गाड़ी के ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया, जिससे गाड़ी सड़क से फिसलकर नहर में गिर गई।

उन्होंने कहा कि घायल जवानों को इलाज के लिए शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SKIMS), सौरा में शिफ्ट किया गया। घायलों की पहचान नागिंदर सिंह (36), अजीत कुमार राम (36), राज किशोर राय (40), अमित कुमार यादव (38), राजधन राम (55), मंकर कुमार (40) और नीरज कुमार (45) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि सभी घायल जवानों की हालत स्थिर बताई जा रही है और उन्हें कई चोटें आई हैं।
Pages: [1]
View full version: श्रीनगर में बड़ा हादसा, CRPF की बस खाई में गिरी; सात जवान घायल