LHC0088 Publish time 1 hour(s) ago

UP Board Exam 2026: आज दोपहर 2 बजे से शुरू होगी 12वीं इतिहास की परीक्षा, एग्जाम सेंटर जाने से पहले पढ़ें ये जरूरी गाडलाइंस

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/21/article/image/up-board-1771652247941_m.webp

UP Board 12th Exam 2026: आज कक्षा 12वीं इतिहास का पेपर आयोजित कराया जाएगा।



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूपी बोर्ड की ओर से आज यानी 21 फरवरी को कक्षा 12वीं इतिहास का पेपर आयोजित कराया जाएगा। कक्षा 12वीं इतिहास का पेपर दूसरी शिफ्ट में यानी 2 बजे से लेकर शाम 5.15 मिनट तक आयोजित कराया जाएगा। ऐसे में जो छात्र आज कक्षा 12वीं के इतिहास पेपर में शामिल होने वाले हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर तय समय से पहले पहुंचने का प्रयास करें। इसके साथ ही परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले यहां बताई गई जरूरी गाइडलाइंस को भी ध्यान से पढ़ लें।
कक्षा 12वीं इतिहास पेपर का पैटर्न

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं इतिहास के पेपर में छात्रों से 100 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। सेक्शन-ए से बहुविकल्पीय प्रकार के 10 सवाल, सेक्शन-बी से पांच अति लघु उत्तरीय सवाल, सेक्शन-सी में से छह लघु उत्तरीय सवाल, सेक्शन-डी से तीन लंबे सवाल और सेक्शन-ई से 15 सवाल इतिहास की महत्वपूर्ण तिथि एवं मानचित्र से सवाल पूछे जाएंगे। यह परीक्षा तीन घंटे के लिए दूसरी शिफ्ट में संचालित की जाएगी।
परीक्षा में शामिल होने के लिए जरूरी गाइडलाइंस

[*]यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं इतिहास की परीक्षा 2 बजे से शुरू हो जाएगी। इसलिए परीक्षा केंद्र पर परीक्षा से एक या आधे घंटे पहले पहुंचना सुनिश्चित करें।
[*]अपने साथ एडमिट कार्ड जरूर साथ लेकर जाएं।
[*]अगर कोई छात्र अपना एडमिट कार्ड भूल जाता है, तो उन्हें परीक्षा कक्ष नियंत्रक की ओर से परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी।
[*]परीक्षा केंद्र पर इलेक्ट्रॉनिक गैजेट को साथ लाने पर मनाही है। ऐसे में यदि कोई छात्र इन सामान के साथ पकड़ा जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।
[*]परीक्षा केंद्र पर स्कूल ड्रेस पहनकर ही जाएं।

इतने लाख छात्रों ने करवाया रजिस्ट्रेश

आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस साल यूपी बोर्ड कक्षा दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षा में शामिल होने के लिए लगभग 52 लाख छात्र एवं छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। रजिस्ट्रेशन करवाने वालों में कक्षा दसवीं छात्रों की संख्या 2750945 है। इसमें 143868 छात्र और कुल 1312263 छात्राएं हैं।

यह भी पढ़ें: CBSE Board Exam 2026: सीबीएसई कक्षा 10वीं अंग्रेजी का पेपर आज, यहां देखें एग्जाम सेंटर जाने से पहले जरूरी डिटेल
Pages: [1]
View full version: UP Board Exam 2026: आज दोपहर 2 बजे से शुरू होगी 12वीं इतिहास की परीक्षा, एग्जाम सेंटर जाने से पहले पढ़ें ये जरूरी गाडलाइंस