deltin33 Publish time 1 hour(s) ago

किसान आत्महत्या मामले में गिरफ्तारी पर रोक हटाने पर हाई कोर्ट में सुनवाई, आरोपितों से मांगा जवाब

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/21/article/image/nainital-high-court-1771650838694_m.webp

एसआइटी की याचिका पर सुनवाई की।



जागरण संवाददाता, नैनीताल। हाई कोर्ट ने काशीपुर के किसान सुखवंत सिंह आत्महत्या मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी पर रोक हटाने को लेकर एसआइटी की याचिका पर सुनवाई की।

सरकार की ओर से बहस पूरी होने के बाद कोर्ट ने आरोपितों से 26 फरवरी तक जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। जबकि इसी मामले में निलंबित उप निरीक्षक कुंदन रौतेला की गिरफ्तारी पर रोक लगाने को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई सोमवार को होगी।

शुक्रवार को न्यायाधीश न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की एकलपीठ में आरोपित अमरजीत सिंह, कुलविंदर सिंह, आशीष चौहान, विमल कुमार, गुरुप्रेम सिंह, जगपाल सिंह आदि की गिरफ्तारी पर रोक हटाने को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई हुई।

सरकार की ओर से कहा गया कि मामले की जांच आगे बढ़ाने के लिए आरोपितों की गिरफ्तारी जरूरी है, लिहाजा रोक हटाई जाए। एकलपीठ ने सरकार की बहस पूरी होने के बाद आरोपितों से जवाब दाखिल करने को कहा है।

यह भी पढ़ें- छोटे उद्योगों के लिए सुनहरा मौका, MSME को IPO में मिलेगी सरकारी सहायता

यह भी पढ़ें- NSE के चेयरमैन ने कानपुर में निवेशकों को दिए सुझाव, सुबह खरीदना-शाम को बेचना निवेश नहीं, सट्टा है
Pages: [1]
View full version: किसान आत्महत्या मामले में गिरफ्तारी पर रोक हटाने पर हाई कोर्ट में सुनवाई, आरोपितों से मांगा जवाब