MPPSC SET Admit Card 2026: एमपी स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट का एडमिट कार्ज जारी, डायरेक्ट यहां से करें डाउनलोड
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/21/article/image/MP-SET--1771648964807_m.webpMPPSC SET Admit Card 2026: इस डेट को होगी परीक्षा।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट (MPSET) परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे थे। अब वे एमपीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।
MPPSC SET Admit Card 2026: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
[*]एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर विजिट करें।
[*]अब वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें।
[*]इसके बाद \“Admit Card - State Eligibility Test - 2025\“ लिंक पर क्लिक करें।
[*]लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई डिटेल को ध्यान से भरें।
[*]डिटेल को दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
[*]अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
यहां से डायरेक्ट डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
इस दिन होगी परीक्षा
परीक्षा का आयोजन मध्य प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 01 मार्च, 2026 को किया जाएगा। यह परीक्षा एक शिफ्ट में दोपहर 12 बजे से लेकर 3 बजे तक आयोजित कराई जाएगी। इस परीक्षा में उम्मीदवारों से सामान्य प्रश्न पत्र शिक्षण एवं शोध अभिवृत्ति विषय से 300 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में दो पेपर होंगे। पेपर-1 में उम्मीदवारों से 100 अंकों के प्रश्न और पेपर-2 में कुल 200 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। यह परीक्षा तीन घंटे के लिए आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन का प्रावधान नहीं किया गया है। इसके साथ ही परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए दो अंक दिए जाएंगे।
यह भी पढ़ें: CBSE Board Exam 2026: सीबीएसई कक्षा 10वीं अंग्रेजी का पेपर आज, यहां देखें एग्जाम सेंटर जाने से पहले जरूरी डिटेल
Pages:
[1]