LHC0088 Publish time 1 hour(s) ago

भारतीय हॉकी टीम की नजरें वापसी करने पर, प्रो हॉकी लीग में आज से खेला जाएगा होबार्ट चरण

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/21/article/image/Pro-Hockey-League-1771647214557_m.webp

स्‍पेन से होगी भारत की टक्‍कर



होबार्ट, पीटीआई। भारतीय मेंस हॉकी टीम घरेलू मैदान पर बुरी तरह हारने के बाद शनिवार को स्पेन के विरुद्ध मैच के साथ एफआइएच प्रो लीग के विदेशी चरण की शुरुआत में नए कप्तान हार्दिक सिंह के नेतृत्व में वापसी करने और एक नई शुरुआत करने के लिए बेताब होगी। सीरीज का यह होबार्ट चरण 25 फरवरी तक तस्मानिया हाकी सेंटर में होगा, जिसमें मेजबान ऑस्ट्रेलिया भी शामिल है।

हाल में राउरकेला चरण भारतीयों के लिए सीखने का दौर साबित हुआ जिसमें उन्हें अर्जेंटीना और बेल्जियम से हार मिली। नियमित कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने अपने दूसरे बच्चे के जन्म के लिए आने वाले मैचों से ब्रेक लिया है। टीम इन मुकाबलों को आने वाले एफआइएच विश्व कप और उसके बाद के एशियाई खेलों से पहले संयोजन को परखने और लय बनाने के एक जरूरी मौके के तौर पर देख रही है।

स्पेन के विरुद्ध पहले मैच के बाद रविवार को ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध मुकाबला होना है। 24 फरवरी को उनका सामना फिर स्पेन से होगा और 25 फरवरी को ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ अंतिम मैच के साथ यह चरण खत्म होगा। भारत और स्पेन अपने पिछले 10 मुकाबलों में बराबरी पर रहे हैं, दोनों ने नियमित समय में चार-चार जीत हासिल की हैं। आस्ट्रेलिया के विरुद्ध लगातार \“हाई-स्कोरिंग ड्रामा\“ रहा है। मेजबान टीम अपने पिछले 10 मुकाबलों में छह जीत (और दो ड्रॉ) के साथ बढ़त बनाए हुए है।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान हॉकी में घमासान, अम्माद शकील पर लगा बैन हटा, बवाल के बाद सरकार की खुली आंखें

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान हॉकी का ड्रामा थमने का नहीं ले रहा नाम, PHF की पोल खोलने वाले कप्तान पर बैन के बाद अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
Pages: [1]
View full version: भारतीय हॉकी टीम की नजरें वापसी करने पर, प्रो हॉकी लीग में आज से खेला जाएगा होबार्ट चरण