deltin33 Publish time 1 hour(s) ago

एमपी: भिंड में बड़ा हादसा, बारातियों को छोड़कर लौट रही बस ने कार को मारी टक्कर; चार की मौत और 7 घायल

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/21/article/image/ACCIDENT-(2)-1771646749439_m.webp

बारातियों को छोड़कर लौट रही बस ने कार को मारी टक्कर



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में गोहद चौराहा थाना के पास भिंड-ग्वालियर हाईवे (NH-719)पर शनिवार हादसा सुबह करीब 4 बजे बरात से ग्वालियर लौट रही बस ने कार को मारी टक्कर दी। जिससे हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सात लोग घायल हैं।

पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस मामले की विस्तृत पड़ताल कर रही है।https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/21/template/image/ACC-1771647259394.jpg
घायलों को ग्वालियर किया गया रेफर

सूचना मिलते ही गोहद चौराहा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें ग्वालियर रेफर किया गया है।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/21/template/image/BUS-1771647341364.jpg
कैसे हुई घटना?

एक तेज रफ्तार बस भिंड में बारात छोड़कर वापस ग्वालियर की ओर जा रही थी। इसी दौरान उसने यात्रियों से भरी एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद हाईवे पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: इंदौर के एमजी रोड पर नशे में चूर ड्राइवर ने सात वाहनों को टक्कर मारी, 4 घायल
Pages: [1]
View full version: एमपी: भिंड में बड़ा हादसा, बारातियों को छोड़कर लौट रही बस ने कार को मारी टक्कर; चार की मौत और 7 घायल