deltin33 Publish time 1 hour(s) ago

अलीगढ़ में हादसा: हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत, साथी घायल

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/21/article/image/aligarh-acciden-std-death-1771646540045_m.webp

मृतक आनंद का फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, अलीगढ़। जट्टारी-टप्पल थाना क्षेत्र के गांव राघवगढ़ी निवासी 16 वर्षीय दसवीं के छात्र आनंद की सड़क हादसे में मृत्यु हो गई। आनंद अपने ताऊ के बेटे के साथ हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहा था।
आर्टिगा ने मारी बाइक में मारी टक्कर

पुलिस के अनुसार आनंद पुत्र पुष्पेंद्र अपने गांव राघवगढ़ी से अपने ताऊ के बेटे सोहित पुत्र तालेवर के साथ बाइक से शुक्रवार सुबह हाईस्कूल की परीक्षा देने खैर क्षेत्र के एक विद्यालय जा रहा था। तभी रास्ते में हजियापुर के निकट सामने से आ रही तेज गति आर्टिगा कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में दोनों हुए थे गंभीर रूप से घायल

हादसे में दोनों किशोर गंभीर रूप से घायल हो गये दोनों घायलों को मलखान सिंह अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने आनन्द को मृत घोषित कर दिया तथा दूसरे साथी सोहित को गंभीर अवस्था में मथुरा अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक किशोर के शव का पंचायतनामा भर शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया है।
मृतक दो भाई बहनों में छोटा था

अपराध निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में अभी तक कोई शिकायती पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। शिकायती पत्र मिलते ही विधिक कार्रवाई की जाएगी। मृतक दो भाई बहनों में छोटा था।
Pages: [1]
View full version: अलीगढ़ में हादसा: हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत, साथी घायल