LHC0088 Publish time 1 hour(s) ago

उत्तराखंड की शिवानी ने पेश की मिसाल, अपनी शादी में बैन की ऐसी चीज; सब हो गए फैन

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/21/article/image/C-153-1-DRN1185-331130-1771644251730_m.webp

नशामुक्त शादी के लिए सम्मानित. Jagran



जागरण संवाददाता, नई टिहरी । चंबा गुल्डी में हुए एक शादी सामाजिक सरोकार का उदाहरण बन गई, जब दुल्हन शिवानी रमोला ने अपनी शादी में नॉनवेज और शराब को पूरी तरह बैन कर दिया। उनके इस फैसले से शादी के कार्यक्रम नशामुक्त और संस्कारयुक्त वातावरण में संपन्न हुआ।

दुल्हन शिवानी रमोला ने युवाओं से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि शुभ अवसरों पर सादगी और संस्कार को प्राथमिकता दी जाए तो समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है। शिवानी के इस सराहनीय निर्णय की समाज के सभी वर्गों ने प्रशंसा की।

शराब नहीं, संस्कार मुहिम के संयोजक सुशील बहुगुणा ने कहा कि समाज में बदलाव लाने के लिए पहल स्वयं से करनी होगी, जैसा उदाहरण शिवानी ने प्रस्तुत किया है। इस प्रेरणादायक कार्य के लिए शिवानी रमोला को नशामुक्त शादी संपन्न कराने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

महिला मंगल दल गुल्डी की मीनाक्षी सजवाण व रजनी ने शिवानी के इस निर्णय को समाज के लिए हितकारी बताया। कार्यक्रम में भाजपा की लक्ष्मी रावत, लक्ष्मी बहुगुणा, स्वजन सुरेश चंद रमोला, लक्ष्मी रमोला, सुनील रमोला, सोनिया रमोला, अनिल रमोला, हिमानी रमोला, नवीन रमोला, सुनेना रमोला, बालम चंद रमोला, रमेश चंद रमोला, सुशील चंद रमोला आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- शराबखोरी के खिलाफ खड़ी हुईं गांव की प्रधान... सरेआम किया ये ऐलान
Pages: [1]
View full version: उत्तराखंड की शिवानी ने पेश की मिसाल, अपनी शादी में बैन की ऐसी चीज; सब हो गए फैन