deltin33 Publish time 1 hour(s) ago

गोरखपुर: छात्र नेता के घर के बाहर आठ राउंड फायरिंग, मां से मारपीट; एक हिरासत में

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/21/article/image/gorpolice-1771643333781_m.webp

घटना स्थल पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस। सौ. इंटरनेट मीडिया



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। आर्यनगर उत्तरी मोहल्ले में शुक्रवार रात समाजवादी छात्र सभा के नेता उज्ज्वल यादव के घर के बाहर बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर सनसनी फैला दी। घटना रात करीब 11:20 बजे की है। पुलिस को मौके से आठ खोखे बरामद हुए हैं।

युवती से फोन पर बातचीत करने के विवाद में घटना हुई है। कोतवाली पुलिस ने बेतियाहाता के रहने वाले युवक को हिरासत में लिया है। उसके साथियों की तलाश में छापेमारी चल रही है।
कोतवाली क्षेत्र के आर्य नगर में शुक्रवार की रात में हुई वारदात, मची अफरा-तफरी

पुलिस के अनुसार उज्ज्वल यादव वाराणसी गया है । घर पर उसकी मां संध्या, पिता अंबुज और दो बहनें मौजूद थीं। आरोप है कि दो बाइक पर सवार चार युवक घर के सामने पहुंचे और ट्रांसफार्मर के पास खड़े होकर फायरिंग करने लगे। परिजनों का कहना है कि फायरिंग के दौरान आरोपियों ने संध्या का मुंह दबा दिया और उनके साथ मारपीट की। गोली चलने की आवाज सुनकर मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। लोग घरों में दुबक गए।


बेतियाहाता निवासी आर्थक समेत चार नामजद, एक हिरासत में

घटना की सूचना पर एसपी सिटी अभिनव त्यागी, सीओ कोतवाली ओंकार दत्त और सीओ कैंट योगेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आसपास लगे सीसी कैमरे की फुटेज से बेतियाहाता के रहने वाले आर्थक को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि उज्ज्वल एक युवती से बातचीत करता था जिसको लेकर आरोपितों से विवाद हुआ था। बेतियाहाता निवासी आर्थक सिंह, अनिस सहित चार युवकों ने वारदात को अंजाम दिया है।

सीओ कोतवाली ने बताया कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इलाके में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
Pages: [1]
View full version: गोरखपुर: छात्र नेता के घर के बाहर आठ राउंड फायरिंग, मां से मारपीट; एक हिरासत में