Chikheang Publish time 1 hour(s) ago

मुख्यमंत्री धामी आज हरिद्वार में करेंगे अर्धकुंभ कार्यों का शिलान्यास, तैयारियों की समीक्षा भी

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/21/article/image/C-224-1-HLD1025-358521-1771642789224_m.webp

मुख्यमंत्री आज करेंगे अर्धकुंभ कार्यों का शिलान्यास. File Photo



जागरण संवाददाता, हरिद्वार। अर्धकुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को हरिद्वार भ्रमण पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री इस दौरान अर्धकुंभ मेला से संबंधित महत्वपूर्ण कार्यों का शिलान्यास करेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सुबह 11 बजे सीसीआर भवन हरिद्वार पहुंचेंगे। यहां पर अर्धकुंभ मेला के लिए स्वीकृत कई महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास करने के बाद लेकर अर्धकुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा बैठक लेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर मेला प्रशासन की ओर से सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। इसी क्रम में मेलाधिकारी सोनिका ने शुक्रवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इसके अलावा अधिकारियों की भी बैठक ली।

यह भी पढ़ें- अर्धकुंभ से पहले मानव-हाथी संघर्ष रोकने के लिए वन विभाग की बड़ी तैयारी, रेडियो कॉलर से होगी हाथियों की निगरानी

यह भी पढ़ें- अर्धकुंभ की तैयारी तेज: हरिद्वार रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, बनेगा 10,000 यात्रियों की क्षमता वाला होल्डिंग एरिया
Pages: [1]
View full version: मुख्यमंत्री धामी आज हरिद्वार में करेंगे अर्धकुंभ कार्यों का शिलान्यास, तैयारियों की समीक्षा भी