यूपी रोडवेज ने बदले नियम: होली पर अब 60% यात्री होने पर ही चलेंगी बसें, कर्मचारियों को मिलेगा बोनस
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/21/article/image/download-1771622342754_m.webpप्रतीकात्मक तस्वीर
जागरण संवाददाता, रायबरेली। होली पर यात्रियों की भारी भीड़ वाले मार्ग को चिन्हित किया जाएगा। इसको लेकर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के उच्चाधिकारी ने नया आदेश जारी की है। जिसमें डिपो व बस स्टेशनों से तभी अब बसें चलेंगी, जब उस मार्ग पर 60 प्रतिशत यात्री होंगे। हलांकि यात्रियों को सुगम सफर देने के लिए विभाग ने 28 फरवरी से नौ मार्च 2026 तक विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है।
परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक प्रभु एन सिंह ने अपने जारी आदेश में साफ कर दिया है कि होली के दौरान बसों को 60 प्रतिशत से अधिक यात्री होने पर ही मार्ग पर बसों को चलाया जाए। जिसके बाद विभाग अपनी तैयार सूंची को पुन: सर्वे उन मार्ग का करने में जुट गया है जिसमें अधिक सवारियां आते जाते हैं।
परिवहन निगम ने सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के लिए संविदा और आउटसोर्स चालकों/परिचालकों के लिए विशेष प्रोत्साहन योजना लागू की है। इस दौरान यदि कर्मचारी नौ दिन उपस्थित रहकर बसों का औसतन 300 किमी प्रतिदिन संचालन करते हैं तो उन्हें 3600 रुपये एकमुश्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
पूरे 10 दिन ड्यूटी करने और लक्ष्य पूरा करने पर 4500 रुपये का भुगतान होगा। वहीं, मानक से अधिक किलोमीटर चलने पर 55 पैसे प्रति किमी की दर से अतिरिक्त भुगतान मिलेगा। डिपो और क्षेत्रीय कार्यशाला के कर्मचारियों को भी नौ दिन पर 1800 रुपये और 10 दिन पर 2100 रुपये का बोनस मिलेगा।
होली पर अब उन्हीं मार्ग पर बसों का संचालन किया जाएगा। जिन मार्ग पर 60 प्रतिशत से अधिक यात्री होंगे। जिसको लेकर नए ढंग से उन मार्ग की सूंची उच्चाधिकारी के निर्देश के बाद तैयार करने के लिए सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को आदेश दिया गया है। कर्मचारियों के लिए प्रोत्साहन योजना लागू की गई है ताकि किसी भी यात्री को असुविधा न हो।
अमरनाथ सहाय, क्षेत्रीय प्रबंधक, लखनऊ, यूपी रोडवेज
Pages:
[1]