प्रतापगढ़ में मंदिर की दीवार से भिड़ी तेज रफ्तार कार, एक युवक की मौत; 5 घायल
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/21/article/image/pratapgarh-news-1771623722055_m.webpहादसे के बाद खड्ड में पहुंची क्षतिग्रस्त कार
संवाद सूत्र, जागरण प्रतापगढ़। तेज गति से जा रही कार अचानक अनियंत्रित होकर मंदिर से जा भिड़ी। इस दौरान उसने गांव के एक युवक को चपेट में ले लिया। कार पर रहे पांच लोग भी घायल हो गए। इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल युवक की मौत हो गई।
हादसा शुक्रवार शाम कोहंड़ौर-पट्टी मार्ग पर अतरसंड गांव में हुआ। घटना से वहां अफरा-तफरी मची रही। सुलतानपुर की ओर से एक स्विफ्ट डिजायर कार शाम करीब साढ़े पांच बजे तेज रफ्तार से कोहंड़ौर की ओर जा रही थी। इसी बीच गौरा अतरसंड गांव के पास अपने घर के सामने खड़े 34 साल के संतोष पाल पुत्र राम सुख को चपेट में लेते हुए हनुमान मंदिर की बाउंड्री तोड़ दी। इससे संतोष काफी हद तक कुचल गया।
हादसे के बाद आसपास के लोग को मदद को दौड़े। पता चला कि कार में मंदाह के लोग सवार थे। उनको भी चोट लगी है। घायलों में एक ही परिवार के अरुण कुमार, कमलेश कुमारी, रूपा देवी, पवन कुमार व खुशी शामिल हैं। मौके पर कार ड्राइवर कार छोड़कर भाग गया।
कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे कोहंड़ौर थानाध्यक्ष धंनजय राय चौकी इंचार्ज विजय त्रिवेदी नें घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा। संतोष पाल की गंभीर दशा देखकर उसे राजा प्रताप बहादुर अस्पताल भेजा गया। वहीं पर उसकी मौत हो गई। उसे एसआरएन प्रयागराज ले जाने की तैयारी स्वजन कर रहे थे।
यह भी चर्चा है कि कार सराय रजई सुलतानपुर सीमा पर बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद भाग रही थी। कार सीधे मंदाह चिलबिला रोड से न जाकर कोहंड़ौर की तरफ से भाग रही थी। एसओ धनंजय राय ने बताया हादसे में घायल एक युवक की मौत हो गई है। अन्य घायलों को इलाज के लिए भेजकर कार को थाने ले जाया गया है। चालक पर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- उन्नाव में भीषण हादसा: सड़क किनारे खड़ी कार में घुसी दूसरी कार, 12 लोग घायल
Pages:
[1]