घर पर ऐसे उगाएं 100% ऑर्गेनिक और रसीले टमाटर, बाजार की मिलावट का भी नहीं रहेगा डर
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/20/article/image/How-to-grow-tomatoes-at-home-1771569792282_m.webpघर पर लगा रहे है टमाटर का पौधा, तो इसे उगाने के लिए अपनाएं ये बेहद आसान तरीके (Image Source: Freepik)
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। टमाटर न सिर्फ हर भारतीय किचन की जरूरत है, बल्कि इसके बिना कई डिशेज अधूरी लगती हैं। हालांकि, बाजार से खरीदे गए टमाटरों में केमिकल्स और पेस्टिसाइड्स का इस्तेमाल होना आम बात है, जो हमारे आपकी सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकते हैं।
ऐसे में, घर पर ही ताजे, रसदार और 100% ऑर्गेनिक टमाटर उगाना एक बेहतर ऑप्शन है और अच्छी बात यह है कि इन्हें उगाना उतना मुश्किल भी नहीं जितना लोगों को आमतौर पर लगता है। आइए, इस आर्टिकल में जानते हैं कुछ बेहद आसान तरीके जिनसे आप घर पर ही शानदार टमाटर के पौधे उगा सकते हैं।
https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/20/template/image/Planting-tips-1771570038014.jpg
(Image Source: Freepik)
[*]हाई क्वालिटी वाले बीज चुनें: विश्वसनीय सोर्स से देशी या हाइब्रिड टमाटर के बीज लें, क्योंकि ये पौधे की बढ़िया ग्रोथ में मददगार होते हैं।
[*]बीजों को अंकुरित करें: बीजों को 24 घंटे पानी में भिगोएं और फिर नम कपड़े में लपेटकर 5–6 दिनों तक रखें। छोटे अंकुर दिखाई देने लगेंगे।
[*]उपजाऊ मिट्टी तैयार करें: मिट्टी में 40% बागवानी मिट्टी, 30% गोबर खाद और 30% कोकोपीट मिलाएं। यह जड़ों को मजबूती और पोषण देगा।
[*]सही गमले का चयन करें: 12 से 14 इंच गहराई वाला गमला या ग्रो बैग लें जिससे जड़ें ठीक से फैल सकें।
[*]पौधों को शिफ्ट करें: जब अंकुर 4–5 इंच के हो जाएं, उन्हें बड़े गमले में सावधानीपूर्वक लगाएं और अच्छी तरह पानी दें।
[*]धूप का भरपूर इंतजाम करें: पौधे को रोजाना कम से कम 6 घंटे की सीधी धूप मिलनी चाहिए। बालकनी या छत सबसे बेस्ट जगह है।
[*]नियमित सिंचाई करें: नियमित सिंचाई करें जिससे मिट्टी सूखने न पाए, लेकिन पानी ज्यादा न हो। हफ्ते में 3 से 4 बार पानी देना सही रहेगा।
[*]पौधों को सहारा दें: जैसे-जैसे पौधा बढ़ेगा, उसे सहारे की जरूरत होगी। लकड़ी की स्टिक या रस्सी का इस्तेमाल करें।
[*]कीटों से करें बचाव: हर 10–15 दिन में नीम तेल का स्प्रे करें, जिससे कीट और फफूंदी से बचाव हो।
[*]ऑर्गेनिक खाद डालते रहें: हर 15 दिन में घर में बनी खाद जैसे केले के छिलके का पानी, छाछ या वर्मीकम्पोस्ट डालें।
[*]टमाटर की कटाई समय पर करें: जब टमाटर लाल, चमकदार और मीडियम साइज के हो जाएं, तो उन्हें तोड़ लें।
थोड़ी कोशिश और सही जानकारी से आप घर पर ही बिना केमिकल वाले, स्वादिष्ट और पोषण से भरपूर टमाटर उगा सकते हैं। ये न सिर्फ आपकी रसोई की जरूरत पूरी करेंगे, बल्कि आपको बागवानी को भी खूबसूरत बना देंगे।
यह भी पढ़ें- कम धूप में पलने वाले 10 Indoor Plants, जो सर्दी के लिए हैं एकदम परफेक्ट
यह भी पढ़ें- गर्मियों में पीली पड़ने लगी हैं Money Plant की पत्तियां? अपनाएं 5 टिप्स; मुरझाते पौधे में भरेगी जान
Pages:
[1]