cy520520 Publish time 1 hour(s) ago

यूपी के इस जिले में 110 तालाबों को किया जाएगा ग्रे वाटर मुक्त, स्वच्छ भारत मिशन के तहत होगा जीर्णाेद्धार

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/21/article/image/download-1771613972441_m.webp

प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण संवाददाता, बिजनौर। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में अब तालाबों का जीर्णाेद्धार किया जाएगा। उनमें जाने वाले गंदे पानी को साफ किया जाएगा। तालाबों के आसपास सौंदर्यकरण भी किया जाएगा। इसके लिए जिले में हर ब्लॉक में दस-दस तालाब चिन्हित किए जाएंगे। जल्दी ही तालाबों पर काम शुरू कर दिया जाएगा।

पानी को भूगर्भ में संचित करने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार ने अमृत सरोवरों का निर्माण कराया है। जिले में ग्राम पंचायतों में 400 से अधिक अमृत सरोवर बन चुके हैं। अब शासन द्वारा पहले से ग्राम पंचायतों में बने तालाबों की भी सुध ली जा रही है।

इन तालाबों में घरों का पानी जाता है। इसे ग्रे वाटर कहते हैं। तालाब सफाई न होने पर गंदगी का अंबार बन जाते हैं। इनका पानी भी भूगर्भ में जाकर ऊपरी परत के पानी को दूषित करता है। इन तालाबों को ग्रे वाटर मुक्त करने के लिए अब अभियान चलाया जाएगा।

अभियान के अंतर्गत हर ब्लॉक में दस-दस तालाबों को चिन्हित किया जाएगा। इन तालाबों की सफाई कराई जाएगी। साथ ही तालाबों के पास चैंबर बनाए जाएंगे। इन चैंबर में पानी को निथारकर तालाबों में ले जाया जाएगा। साथ ही तालाबों के आसपास बांस, केले आदि के पौधे लगाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- UP में घोड़ी पर सवार हुआ दूल्हा, पावर कारपोरेशन के कर्मचारियों ने खंभे पर चढ़कर काट दी घर की बिजली
जिले में ग्राम पंचायतों की स्थिति



    ब्लॉक ग्राम पंचायत


    नूरपुर
    112


    धामपुर
    97


    कोतवाली
    149


    नजीबाबाद
    131


    नहटौर
    96


    हल्दौर
    87


    अफजलगढ़
    78


    किरतपुर
    74


    जलीलपुर
    110


    स्योहारा
    85


    देवमल
    104


    योग
    1,123





ग्राम पंचायतों में तालाबों के जीर्णाेद्धार के लिए अभियान चलाया जाएगा। सभी कंसल्टिंग इंजीनियर से उनकी ग्राम पंचायतों के तालाबों की सूची देने को कहा गया है। जल्दी ही काम शुरू किया जाएगा।


                                                                                             रिजवान अहमद, डीपीआरओ
Pages: [1]
View full version: यूपी के इस जिले में 110 तालाबों को किया जाएगा ग्रे वाटर मुक्त, स्वच्छ भारत मिशन के तहत होगा जीर्णाेद्धार