deltin33 Publish time 1 hour(s) ago

अंबाला कपड़ा मार्केट में रेमंड्स की होलसेल एजेंसी में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का कपड़ा जलकर राख

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/21/article/image/ambala-news-1771632972678_m.webp

कपड़ा मार्केट स्थित दुकान की दूसरी मंजिल से निकल रही आग की लपटें



जागरण संवाददाता, अंबाला शहर। भीड़भाड़ वाली अति व्यस्त कपड़ा मार्केट में श्री चिंता हरण महादेव मंदिर के पास रेमंड्स ब्रांड की होलसेल विकास एजेंसी के दूसरे तल पर शुक्रवार शाम करीब पौने सात बजे अचानक आग लग गई। जिस समय आग लगी प्रथम तल पर दुकान में कर्मी ग्राहकों को अटेंड कर रहे थे।

अचानक दुकान में काम करने वाले कर्मियों ने धुआं देखा। यह धुआं द्वितीय तल पर रखे मेजर स्टॉक से निकल रहा था। जब ऊपर जाकर देखा तो बहुत देर हो चुकी थी और स्टाक धू-धूकर जल रहा था। इससे हड़कंप और अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी थी कि द्वितीय तल पर लगे दरवाजे को खाेलने की हिम्मत भी किसी की नहीं हो रही थी।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/21/template/image/73222675-1771632804152.jpg

दमकल विभाग को 6 बजकर 50 मिनट पर सूचना दी गई। करीब 10 मिनट में दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची। साथ ही पांचवीं गाड़ी कैंट से बुलाई गई। इन्होंने करीब सवा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार दुकान मालिक विशाल जैन हैं जोकि लंबे समय से रेमंड्स ब्रांड कपड़े के डीलर एवं होलसेल विक्रेता हैं।

होलसेल का ज्यादा काम होने के कारण रूटीन के ग्राहक कम ही रहते हैं। लेकिन स्टॉक भारी मात्रा में होने के कारण लगी आग पर काबू पाने में दमकल विभाग की टीमों को खूब पसीने बहाने पड़े। समाचार लिखे जाने तक नुकसान का आंकलन नहीं लगाया जा सका था।

आग किन कारणों से लगी इसका भी पता नहीं चल पाया था। शुरुआत में शार्ट-सर्किट आग का कारण माना जा रहा है। सूचना मिलते ही कपड़ा मार्केट के प्रधान विशाल बतरा और शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेश भी टीम के साथ मौके पर डटे रहे।

मोबाइल टावर भी हुआ बंद

इस दुकान के पीछे मोबाइल टावर भी लगा था। हालांकि समाचार लिखे जाने तक इसको अधिक नुकसान की सूचना नहीं मिली थी लेकिन इस टावर की लाइटें बंद हो गई थी। इतना ही नहीं आग लगने के बाद आसपास के दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद कर दी और दुकान से बाहर निकल आए। रात सवा आठ बजे तक कपड़ा मार्केट में घटनास्थल पर भारी भीड़ लगती थी और आग पर लगभग काबू पाया जा चुका था।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/21/template/image/73221873-1771632820334.jpg

बार-बार भभक रही थी आग

हालांकि रात करीब 7 बजकर 40 मिनट पर आग नियंत्रित हो गई थी लेकिन आग पूरी तरह से नहीं बुझ पा रही थी क्योंकि कपड़े में लगी होने के कारण आग बार-बार भभक रही थी। लिहाजा करीब आधा घंटा और आग को पूरी तरह से शांत करने में टीम को समय लगा।

दमकल विभाग की टीम यदि समय रहते मौके पर न पहुंचती तो आसपास की दुकानों तक आग पहुंच सकती थी और दुकान के प्रथम तल और ग्राउंड लेवल पर भी नुकसान हो सकता था जोकि समय रहते टीम के पहुंचने से टल गया।

आग के चलते कपड़ा मार्केट की लाइट बंद कर दी गई थी। करीब दो घंटे कपड़ा मार्केट में बिजली बाधित रही। बताया जा रहा है कि दुकानदार ने इस स्टाक का एसबीआई से इंश्योरेंस भी करवाया हुआ था। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी थी।

यह भी पढ़ें- हिसार में रेलवे बिजली घर के पास पाइपों में लगी भीषण आग, 17 KM दूर तक दिखा धुएं का गुबार; कई ट्रेनें प्रभावित
Pages: [1]
View full version: अंबाला कपड़ा मार्केट में रेमंड्स की होलसेल एजेंसी में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का कपड़ा जलकर राख